Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में तेज हवा, बारिश से फसलें प्रभावित:ओलावृष्टि से गेहूं, चना और अरहर को भारी नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जनपद में शुक्रवार शाम को बे-मौसम तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मऊ तहसील के बियावल गांव में ओलों के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दिन ढलते-ढलते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके बाद कई स्थानों पर ओले गिरे। बियावल गांव के अलावा राजापुर, रामनगर और मऊ क्षेत्र में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई। किसानों की फसलों पर भारी नुकसान का खतरा स्थानीय किसानों के अनुसार, गेहूं, चना, अरहर और जौ की फसलें पककर तैयार थीं। तेज हवा, बारिश और ओलों के कारण फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन का नुकसान आकलन और सलाह प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम साफ होने पर फसलों की स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खुले नाले ढ़के जाएंगे, चेतावनी का बोर्ड लगेगा:500 करोड़ रुपए होंगे खर्च, नाले में गिरने से यात्री की हुई थी मौत
    Next Article
    श्रावस्ती के तराई क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप:ग्रामीण परेशान, सपा विधायक ने प्रशासन और सांसद से की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment