Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में देर रात सड़क हादसा, डेटा नेटवर्क की पढ़ाई कर रहा था

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक धुरु शुक्ला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्लागंज के बिंदा नगर निवासी धुरु शुक्ला पुत्र राम किशोर शुक्रवार देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे। गंगा बैराज रोड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक धुरु शुक्ला दो भाइयों में से एक थे और नेटवर्क डेटा से संबंधित पढ़ाई कर रहे थे। परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:हरियाणा के लोगों पर जमीन कब्जाने और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप
    Next Article
    बृजभूषण बोले- देश में दो खलनायक मुस्लिम और सवर्ण:मुसलमान का साथ देने के लिए सभी पार्टियां, सवर्ण के साथ कौन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment