Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजरायल ने फोन दिखाकर हिलाई पूरी दुनिया, भारत हैरान, ईरान परेशान

    3 hours from now

    1

    0

    इजराइल ने एक तरफ भारत को रामनवमी की बधाई दी तो दूसरी तरफ दुनिया को एक ऐसी आवाज सुनाई जो ईरान के लिए पैसा जमा करने वालों को हिला कर रख देगी। इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक घड़ी और एक मोबाइल फोन से तहलका मचा दिया है। कुछ देर के लिए तो सुरक्षा परिषद में बैठे कई देशों के राजदूत भी हैरान हो गए। जिस वक्त कश्मीर में ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई जा रही थी, उसी वक्त ईरान ने भी दुनिया को बताया कि इजराइली लोगों के साथ क्या गुजर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन अचानक एक भाषण देने आए। डेनी डेनन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के सामने रेड अलर्ट सायरन बजा दिया। इसके बाद घड़ी में 15 सेकंड का टाइमर लगा दिया। डेनी डेनन ने ऐसा क्यों किया वह उन्होंने खुद ही बता दिया। दरअसल सुरक्षा परिषद में डेनी डेनन ने वहां मौजूद सभी डिप्लोमेट्स और पूरी दुनिया को यह दिखाया कि इजराइली नागरिक मिसाइली हमलों के साए में कैसे रहते हैं। इजराइली राजदूत ने बताया कि जब आतंकी इजराइल पर रॉकेट दागते हैं तब इजराइली लोगों के फोन में ठीक यही सायरन बजता है और उनके पास जान बचाने के लिए सिर्फ 15 सेकंड होते हैं। इसे भी पढ़ें: White House के Secret पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, क्या Donald Trump करने वाले हैं Iran पर बड़ा ऐलान?डेनी डेनन ने कहा कि आप एक पल इसके बारे में सोच कर देखिए। सिर्फ 15 सेकंड कल्पना कीजिए कि आप घर पर हैं। आपके तीन बच्चे हैं। आप सबसे पहले किसे अपने साथ ले जाएंगे? क्या आप बाकियों को भी वापस लेने आएंगे? क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी उठाकर ले जाएंगे? ध्यान रखिए कि आपके पास सिर्फ 15 सेकंड हैं। डेनी डेनन ने कहा कि अगर आप उस वक्त घर में मौजूद नहीं है तो आप क्या करेंगे? आपके बच्चों और मां-बाप को कौन बचाएगा? आप 15 सेकंड में खुद को कैसे बचाएंगे? आइए अब आपको दिखाते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल के डिप्लोमेट डेनी डेनन ने क्या तहलका मचाया है। दिस इज व्हाट इज वेल इज हियर। इसे भी पढ़ें: Hormuz पर Iran की सीधी चेतावनी, IRGC बोला- किसी भी अमेरिकी हरकत का देंगे 'कड़ा जवाब'इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान पर इजराइल के हमले तेज और व्यापक होंगे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘‘ईरानी आतंकवादी शासन को इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है। काट्ज ने कहा कि चेतावनी के बावजूद, बमबारी जारी है और इसलिए ईरान में (इजराइली सेना के) हमले बढ़ेंगे तथा अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।इजराइल ने बृहस्पतिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया। तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा कि इजराइल ईरान पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखे हुए है, जबकि इस्लामी गणराज्य और उसके लेबनानी सहयोगी हिज्बुल्ला ने इजराइल भर में कई हमले किए, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘कल रात हमने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसेना के कमांडर को मार गिराया। इस व्यक्ति के हाथ खून से सने थे, और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए भी जिम्मेदार था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के आतंकी शासन के ठिकानों पर पूरी ताकत से हमले करना जारी रखेंगे।’’ बृहस्पतिवार को ईरान और लेबनान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमलों के कारण पूरे इजराइल में चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे दोपहर तक लोगों को कई बार आश्रय स्थलों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इजराइल में हुए इन हमलों में कम से कम दस लोग घायल हुए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान
    Next Article
    'अमेरिका को चौतरफा मारेंगे, इजरायल की चीखें निकल जाएगी', ईरान के साथ युद्ध में उतरेगा नेतन्याहू का ये बड़ा दुश्मन; ट्रंप के लिए खतरा?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment