Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान मालिक की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:दरोगा को भी लगी गोली; आगरा में गला काटकर कनस्तर में लाश ठूंसी थी

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में मकान मालिक की बच्ची की हत्या करने वाला किराएदार एनकाउंटर में ढेर हो गया। शनिवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी सुनील फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि 11 दिन पहले बकाया किराए को लेकर बच्ची के चाचा ने उसे थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था। यह बात उसे नागवार गुजरी। उसने बाद में किराया तो दे दिया, लेकिन देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था। 3 तस्वीरें देखिए… घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी युवक का जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने ही उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका सामान रख जाता है। घर के ऊपर दो कमरे हैं। इसमें किराएदार सुनील रहता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे 8 साल की बेटी कुछ बच्चे के साथ खेलने लगी। काफी देर तक वो दिखाई नहीं दी। पहले परिजनों को लगा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने बच्ची के घर आने से इनकार कर दिया। पूरे मोहल्ले में तलाश किया बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। सीसीटीवी में दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। आरोपी भी परिजनों के साथ तलाश में जुटा बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार को वो अपनी बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने सुनार के पास गए थे। उनके पास फोन पहुंचा कि बड़ी बेटी लापता है। वो तुरंत घर आए। बस्ती के लोग एकत्रित थे। सब बच्ची की तलाश में जुट गए। आरोपी किराएदार सुनील भी उनके साथ बच्ची की तलाश कराने का नाटक करता रहा। वो उनके साथ पुलिस थाने तक गया। मगर, वो थाने के अंदर नहीं गया। पुलिस ने जब बच्ची के गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करने को दिए तब भी आरोपी उनके साथ था। वो पोस्टर चस्पा करने भी साथ गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बंधे थे, लोगों ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment