Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में जीजा ने चाकू से गोदकर साली की हत्या की; बचाने आए युवक को भी किया घायल

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बुधवार देर रात जीजा ने साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाने आए एक युवक को भी घायल कर दिया। युवक, पत्नी से विवाद हुआ था। इसी दौरान बीच-बचाव करने साली पहुंच गई। इसके बाद जीजा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भतीजे के दोस्त पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को भर्ती कराया गया है। मामला खुर्जा इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला; घर में घुसकर उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी लखीमपुर में बुधवार शाम घर में घुसकर तेंदुआ 7 साल की बच्ची को उठा ले गया। बच्ची उस समय खाना खा रही थी। बच्ची को बचाने के लिए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़े। तेंदुआ बच्ची को करीब 200 मीटर दूर खेत में छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मामला निघासन वन रेंज के सिधौना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार सुल्तानपुर में बुधवार देर शाम बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस में लिटाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एएसपी अखंड प्रताप सिंह और सीओ सिटी सौरभ सामंत अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी ली। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे का है। माता प्रसाद पांडेय नरवापार कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस पर स्कार्पियो से उतरे थे। तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या, चाचा को फांसी की सजा; कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध कुशीनगर में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिंटू उर्फ कोयल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, यह घटना न केवल न्यायिक चेतना को झकझोरती है, बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर देती है। घटना 22 फरवरी की शाम की है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में मासूम गांव में डीजे देखने गया था, जहां से आरोपी चाचा उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांस के बखार में फेंक दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर… मकान न देने पर बुजुर्ग दंपत्ति को मार डाला, फर्रुखाबाद में 8 साल तक किराए पर रहा; वादे से मुकरने पर जान ली फर्रुखाबाद में पिछले महीने एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, मकान देने के वादे से मुकरने पर आरोपी ने गला घोंटकर दंपत्ति की हत्या कर दी थी। वह बुजुर्ग दंपत्ति के यहां 8 साल तक किराए पर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार भी बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में मां को बचाने कुएं में कूदा बीटेक छात्र, रस्सी टूटने से युवक की मौत बलिया में मां को बचाने के प्रयास में एक बीटेक छात्र की जान चली गई। बुधवार को मां घर से निकलकर आरडी विद्यालय के पास पहुंच गई थीं। इसी दौरान वह पास के एक कुएं में गिर गईं। परिजन उन्हें ढूंढते हुए कुएं के पास पहुंचे। वहां खेल रहे बच्चों ने कुएं से आवाज आने की बात बताई। परिजनों ने देखा कि मां कुएं में गिरी हुई थीं। तुरंत बेटा कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने रस्सी से मां को बांधकर ऊपर खींच लिया। जब बेटे को ऊपर खींचा जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और उसका सिर कुएं की दीवार से टकरा गया। जिससे मौत हो गई। मामला गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर... जौनपुर में रिटायर्ड प्रिंसिपल मां को सिलबट्टे से कूचकर हत्या, बचाने आई भाभी-भतीजी पर भी हमला जौनपुर में बेटे ने रिटायर्ड प्रिंसिपल मां की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर सोकर उठा। मां के टोकने पर बहस करने लगा। इसी दौरान हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। घर में मची अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों ने बेटे को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को तत्काल CHC ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। वहीं भाभी और भतीजी का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से ग्रसित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला केराकत थाना के शेखजादा मोहल्ले का है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में 4 हत्याओं के दोषी को फांसी, जुआ खेलने की शिकायत करने पर मार डाला था वाराणसी में एक पुराने हत्याकांड में आरोपी रविंद्र उर्फ राजू को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई गई। राजू ने लोहे की रॉड से एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया था, जिसमें चारों की मौत हो गई थी। राजू जुआ खेलता था और इसकी शिकायत उसके घर पर की गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने के लिए यह वारदात की। यह घटना 29 अक्टूबर 2013 को चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर में JE 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के नाम पर 2 लाख मांगे थे मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने एक जूनियर इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जूनियर इंजीनियर मुसाफिर यादव बाणसागर परियोजना में तैनात था। वह ठेकेदार दीपक सिंह से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम के कार्यालय मिर्जापुर में की थी। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- 2017 से पहले सरकार सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती थी, खजाना लूटती थी सीएम योगी बुधवार को बहराइच पहुंचे। भरतापुर गांव के 136 विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले समाज को जाति के चश्मे से देखा जाता था। तब की सरकार सिर्फ एक ही परिवार के विकास के बारे में सोचती थी। CM ने बताया- नवंबर 2025 में इसी भरतापुर गांव में एक नाव सरयू नदी में बह गई थी और 9 लोगों की मौत हो गई थी। मैंने खुद क्षेत्र का मुआयना किया था। तभी इन परिवारों को बेहतर और बेखौफ जीवन देने का फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर… सीएम का निर्देश- 24 घंटे में लगाई जाएं शहीदों की प्रतिमाएं, शाहजहांपुर में एई-जेई निलंबित, फर्म ब्लैकलिस्टेड शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामले को सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने 24 घंटे के भीतर पूरे सम्मान के साथ प्रतिमाओं को उसी स्थान पर फिर से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मामले में नगर निगम के जेई प्रमोद कुमार और एई मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्यदायी फर्म फ्लाई इंफाटेक को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। घटना 22 मार्च की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में मौत से पहले कारपेंटर ने फेसबुक पर बनाया VIDEO, पत्नी से बोला- मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया...तूने कदर नहीं की मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किए। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। पढ़ें पूरी खबर… निर्माणाधीन सरयू पुल से सरिया का बंडल गिरा:बलिया में दो मजदूरों की दबकर मौत, एक गंभीर; 650 करोड़ से बन रहा बलिया में एक निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरने से 4 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मजदूर पिलर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण पुल का पूरा ढांचा ढह गया। हादसे के तुरंत बाद ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। जहां दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर.. दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, सोनभद्र में 3 फीट हवा में उछले, हेलमेट समेत सिर फटा, आंख बाहर निकली सोनभद्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सहित उनका सिर फट गया दाहिनी आंख बाहर निकल आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत, पुलिस और SDRF ने तीसरे को बचाया कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतक जीजा-साले थे। कर्नलगंज निवासी इरफान के मुताबिक, वह जावेद (45) और आबिद (25) के साथ कल्याणपुर स्थित ओम इन्क्लेव अपार्टमेंट में सफाई करने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे तीनों टैंक में उतरे और पहला चरण पूरा कर बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा सफाई के लिए टैंक में उतरे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में एक घंटे में दो लूट, मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट; एक के पैर में लगी गोली कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। दूसरा आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चकेरी इलाके में एक घंटे के भीतर 2 लूट की वारदातें की थीं। एनकाउंटर की सूचना पर पीड़ित महिला मौके पर पहुंची और उसने हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट को थैंक्यू बोला। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। दरगाह हजरत अब्बास में लगाए गए स्कैनर के जरिए शिया समाज के लोग बड़ी संख्या में पैसे भेज रहे हैं, जिसे ईरान एंबेसी से जुड़ा बताया जा रहा है। महिलाएं जेवर बेचकर मदद करने पहुंचीं, जबकि बच्चों ने गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। कई महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर संभव मदद करूंगी, जरूरत पड़ी तो अपने चारों बेटों को भी कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग रोकने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने क्या 5 शर्तें रखीं? देखें
    Next Article
    स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 6.20 लाख की ठगी:प्रयागराज में एक बड़ी कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग का झांसा देकर QR कोड से रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment