Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 8 साल की बच्ची की हत्या:24 घंटे पहले हुई थी लापता, शव किराएदार के कमरे से मिला, परिजनों का हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के ताजगंज स्थित सिद्धार्थ नगर से लापता हुई 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। शव किराएदार के कमरे से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया-बच्ची मंगलवार दोपहर को घर से बाहर खेलने निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। रात तक उसका सुराग नहीं मिला। आसपास क्षेत्र में तलाशने के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई। बच्ची के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची के घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जगह लगे सीसीटीवी में बच्ची अकेली जाती नजर आ रही है, इसके बाद वह कहां गई, यह पता नहीं चल सका है। बच्ची की तलाश में 4 टीमें लगाई गई हैं थाना ताजगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी दी है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1984 कानपुर दंगों पर इलाहाबाद हाइकोर्ट सख्त:हाईकोर्ट ने नरसंहार बताकर केस रद्द करने से किया इंकार
    Next Article
    यूपी में 4995 धरोहरें बदहाल, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब:हाईकोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment