Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR:भतीजे रोहित ने साजिश का आरोप लगाया, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई

    1 hour ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज की गई है। यह FIR उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया गया है। रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन, बारामती पुलिस और महाराष्ट्र CID से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी FIR दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस ने केस दर्ज कर इसे महाराष्ट्र पुलिस को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है। रोहित ने FIR में 6 बड़े आरोप लगाएं… CBI जांच में देरी पर सवाल रोहित पवार ने कहा कि हादसे की जांच CBI को सौंपने की मांग 35 दिन पहले की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरे मामलों में CBI तुरंत जांच शुरू कर देती है, लेकिन इस मामले में देरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि मामले में तथ्य दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि हादसे में शामिल विमान की हालत खराब थी और वह उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं था। उन्होंने VSR एविएशन कंपनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2023 में नया विमान खरीदने का टेंडर रद्द हो गया था। अगर नया विमान खरीदा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी कंपनी के विमान को पहले भी विदेश में उड़ान के दौरान खतरा हुआ था। विधानसभा में उठा मामला, विपक्ष का समर्थन मामला महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठा। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी प्राथमिक FIR दर्ज नहीं हुई। एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि FIR दर्ज न करना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है, क्योंकि शिकायत मिलने पर FIR दर्ज करना अनिवार्य है। 1 मार्च: दावा-अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने बारामती प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जा रहे लियरजेट 45 XR एयरक्राफ्ट ने कम विजिबिलिटी के बावजूद रनवे पर लैंडिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट पहले दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों से टकराया और फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार और 4 और लोगों की मौत हो गई थी। AAIB ने क्रैश साइट के पास के गांव में लगे CCTV फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि हादसे से पहले प्लेन दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों और फिर जमीन से टकराया। इससे उसमें आग लग गई और पूरा कॉकपिट, केबिन जल गया। पोस्ट-फ्लाइट चेक में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी AAIB की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 27 जनवरी को प्लेन एक उड़ान पूरी करके मुंबई लौटा था। पोस्ट-फ्लाइट चेक के बाद टेक्नीशियन को उसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। दरअसल, 26 जनवरी को VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट VT-SSK ने मुंबई-सूरत-मुंबई सेक्टर के लिए एक चार्टर फ्लाइट ऑपरेट की थी। यह 27 जनवरी की रात 12.20 बजे मुंबई वापस आई। अगले दिन यानि 28 जनवरी को इसी एयरक्राफ्ट को सुबह करीब 8.09 बजे टेक ऑफ क्लियरेंस दिया गया था।पुणे ATC के बाद, प्लेन सुबह 8.19 बजे बारामती टावर के संपर्क में आया। बाद में, कंट्रोलर ने पायलटों को बताया कि विजिबिलिटी 3 किलोमीटर थी। हालांकि, एयरक्राफ्ट ने अप्रोच जारी रखा और बाद में गो-अराउंड किया। दूसरे अप्रोच के दौरान एयरक्राफ्ट ने फील्ड इन साइट की रिपोर्ट दी। बाद में बारामती टावर ने रनवे 11 के लिए लैंडिंग क्लियरेंस दिया। बारामती टावर ने हवाओं के शांत होने की भी जानकारी दी। रनवे 11 के बाईं ओर क्रैश लैंड करने से पहले क्रू मेंबर को "ओह शिट... ओह शिट..." कहते हुए सुना गया था। रिपोर्ट में 2 और दावे… बारामती एयरपोर्ट पर अकेले रनवे की री-कारपेटिंग मार्च 2016 में की गई थी और रनवे की मार्किंग फीकी पड़ रही थी, साथ ही रनवे की सतह पर ढीली बजरी भी थी। 61 साल के पायलट इन कमांड (PIC) को 28 जनवरी की फ्लाइट से पहले 34 घंटे का रेस्ट पीरियड मिला था, जबकि 25 साल के पायलट को 9 दिन और 15 घंटे का रेस्ट पीरियड मिला था। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बच्चों के लिए FB-इंस्टाग्राम खतरनाक', कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना
    Next Article
    श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी की 67 मार्कशीट फर्जी निकलीं:36 दस्तावेज सही पाए गए, फर्जी डिग्री गिरोह के सरगना का रिमांड लेने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment