Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में डीसीएम-ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी; दो चालक जिंदा जले, खलासी झुलसा

    7 hours ago

    2

    0

    बहराइच में रविवार देर रात डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों चालक केबिन में फंस गए। देखते ही देखते गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। दोनों ड्राइवर जिंदा जल गए। खलासी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। वह भी बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज जारी है। डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था। दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया- कि ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीएम सीमेंट लेकर नानपारा जा रहा था। ट्रेलर कृषि यंत्रों को लादकर बहराइच की ओर आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में ट्रक-ऑटो रिक्शा टकराए, होमगार्ड समेत 3 की मौत; खाई में पलटा ऑटो, छत उखड़कर अलग जौनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा में सवार होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा करीब 6 फुट उछल कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। पूरी छत ही उड़ गई। अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। पिछली सीट भी उखड़ कर अलग हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ऑटो रिक्शा में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सतारिया सीएचसी पहुंचाया, जहां 6 घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया। तीन में से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए सांसद पप्पू यादव बोले- ‘बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं’; योगी सरकार पर तंज कसा बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा- बृजभूषण जी सिंह कभी मुलायम सिंह... तो कभी अमित शाह... के बहुत नजदीक रहे हैं। पर अब योगी जी उनको भाव नहीं देते हैं... इज्जत नहीं करते हैं... तो ये गलत बात है न। योगी जी की गोरखपुर में बहुत चलती होगी, लेकिन बृज भूषण जी भी तो अपनी जगह के दादा हैं। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पप्पू यादव ने कहा- योगी जी बीजेपी की कृपा पर हैं, बृजभूषण बीजेपी की कृपा पर नहीं हैं। बृज भूषण सिंह से बीजेपी है... बीजेपी से बृज भूषण नहीं हैं। तो ये बड़ा अंतर है न...। पूरी खबर पढ़िए… अलीगढ़ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की पिस्टल लूटी अलीगढ़ में रविवार को वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की गिरफ्त से वारंटी को छुड़ा लिया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। दरोगा पर पिस्टल छीनकर तान दी। मोबाइल और वायरलेस हैंडसेट भी छीन लिए। आरोपी ने भीड़ से कहा कि इन सभी को जान से मार दो। टीम पर हमले की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए। हमले में दरोगा महेश चंद्र समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 38 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रोरावर थाना क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर महिला बैंक मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव, तीन दिन बाद भाई की शादी मेरठ में बैंक मैनेजर एक युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। वह आगरा के बैंक में मैनेजर थी। तीन दिन बाद ही उसके भाई की शादी होनी थी। घरवालों ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया संजय पैलेस आगरा ब्रांच में सीनियर मैनेजर (स्केल तीन) के पद पर तैनात थी। छीपी टैंक प्रभात वाली गली में रहने वाले सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं पुलिस विभाग से रिटायर हूं। मेरा एक बेटा ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। बेटी आगरा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थी। रविवार को वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई। मैंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर कोई आवाज नहीं आई। फिर मैंने खिड़की से अंदर देखा बेटी शिल्पी का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत, सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे सीतापुर में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों 4 फीट हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। इससे बेटे का सिर फट गया। बेटे हिमांशु पांडेय (30), उनकी मां रेखा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी रिश्तेदार महिला सुनीता बाजपेई (45) को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार लखीमपुर के कल्लियां में शादी में शामिल होकर लौट रहा था। हादसा शनिवार देर रात रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर यूपी टीईटी-2026 आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी; अब 3 मई तक भर सकते हैं फॉर्म उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 (UP TET) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। तकनीकी समस्याओं और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। ​आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन की नई अंतिम तिथि 3 मई है जो पहले 1 मई थी। वहीं, ​संशोधन एवं शुल्क समाधान की तिथि 8 मई तक कर दी गई है। ​प्रस्तावित एग्जाम डेट 2, 3 और 4 जुलाई है। शनिवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, ​कुल ऑनलाइन पंजीकरण 14,58,104 और ​वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 12,80,845 और नए आवेदन 1,04,196 किए गए। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप, पुलिस ने घेराबंदी कर 45 मिनट में बरामद किया, 2 अरेस्ट गोरखपुर में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को टक्कर मार दी। बदमाश उसके डेढ़ साल के बेटे को किडनैप कर लिया। महिला सुमन अपने बीमार बेटे अयांश को दवा दिलाकर लौट रही थीं, तभी घर से कुछ दूरी पहले पीछे से आई बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए और इसी दौरान गाड़ी में सवार दो लोग बच्चे को लेकर भाग निकले। घटना गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नाकाबंदी कर महज 45 मिनट में बोलेरो को घेर लिया। सौहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से वाहन पकड़ा गया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां को सौंप दिया गया, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा-बुजुर्ग पंजाबी को पीटा, फिर घुटनों के बल माफी मांगी:हाथ उठाकर बोला- गलती हो गई; पहले धक्के मारकर कहा था- इंडिया वापस जाओ
    Next Article
    वाराणसी में कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला:कार से महिला को ठोकर लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी कार; फैक्ट्री से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment