Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला:कार से महिला को ठोकर लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी कार; फैक्ट्री से लौट रहे थे

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में कार से महिला को ठोकर लगने के बाद गुस्साई भीड़ ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला। कारोबारी को लात-घूसों और लाठी-डंडों से तबतक पीटते रहे जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। उनकी कार को भी तोड़ डाला। मामला फूलपुर थानाक्षेत्र का है। कारोबारी की पहचान भरथरा गांव के रहने वाले मनीष सिंह के रूप में हुई है। वह रविवार देर रात में अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे, रास्ते में कार के सामने अचानक से एक महिला आ गई थी। मृतक कारोबारी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने महिला के परिजन सहित 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। अब पूरा मामला पढ़िए… चाचा अरुण सिंह के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12 बजे मनीष अपनी फैक्ट्री से गांव कार से लौट रहे थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री है।गांव के रास्ते में वह अभी घमहापुर में घुसे थे कि कार के सामने अचानक से बिंदु प्रजापति नाम की महिला आ गई। वह ब्रेक लगाते लेकिन महिला को ठोकर लग गई। मनीष ने कार रोकी और महिला के पास गए। अस्पताल पहुंचाने में मदद के लिए गांव के लोगों को पुकारने लगे। लोग जुटे तो अस्पताल ले जाने में मदद करने की बजाय मनीष से ही उलझ गए। कारोबारी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने और पूरा खर्च उठाने की बात कही लेकिन लोग माने नहीं। पहले 10-12 की संख्या में ग्रामीणों ने उनकी कार को बुरी तरह तोड़ दिया और फिर उनको मारने पीटने लगे। लोगों ने मनीष को जमीन पर गिरा दिया। फिर लात-घूसों से पीटने लगे। मनीष छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन लोग नहीं माने। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए मारने लगे। मनीष को गांव के लोग मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। कारोबारी सड़क पर तड़पते रहे और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। मनीष की मौत के बाद पुलिस को सूचना मनीष की मौत के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फूलपुर थाने की पुलिस पहुंची तो कारोबारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया और परिजन को सूचना दी। उधर, घायल महिला को अस्प्ताल पहुंचाया गया। मृतक कारोबारी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए 5 थानों की फोर्स और पीएसी तैनात है। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया- आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। कारोबारी की 10 साल पहले हुई थी शादी कारोबारी मनीष सिंह (38) की शादी करीब 10 साल पहले अंकिता सिंह से हुई थी। दंपत्ति दो बेटियां मैत्री सिंह (8), चित्रा सिंह (6) और 6 महीने का एक बेटा भैरव सिंह है। पिता गुलाब सिंह की 20 साल पहले और मां की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। कारोबारी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दो बहनें मनीषा सिंह, मोनिका सिंह की शादी हो चुकी है। ………………… ये खबर भी पढ़िए- कातिल सलीम मस्जिद में छिपता, 8 साल मोबाइल नहीं चलाया:जिस बच्चे का मर्डर किया, उसकी मां बोली- फांसी हो अपहरण-हत्या के मामले में गिरफ्तार एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान अब तिहाड़ जेल में बंद है। 26 साल तक दिल्ली पुलिस को चकमा देने वाले सलीम की हर दिन नई कहानी सामने आ रही है। वह इस कदर शातिर है कि पुलिस से बचने के लिए करीब 8 साल तक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि साल 2000 में फरार होने के बाद सलीम मुजफ्फरनगर के खालापार स्थित एक मस्जिद में छिप गया। यहां कुछ दिन शरण लेने के बाद एक रिश्तेदार के जरिए मेरठ के लिसाड़ीगेट पहुंचा। फिर यूपी से भागकर हरियाणा चला गया। इसके बाद हरियाणा से गाजियाबाद आ गया और यहीं रहने लगा। वहीं, सलीम की गिरफ्तारी के बाद 26 अप्रैल, 2026 को उस मां का वीडियो सामने आया, जिसके 13 साल के बेटे संदीप का उसने कत्ल किया था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में डीसीएम-ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी; दो चालक जिंदा जले, खलासी झुलसा
    Next Article
    मुरादाबाद में भाई ने छोटी बहन का गला रेता:हत्या करने के बाद लाश के पास बैठा रहा; फैमिली फंक्शन में गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment