Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा दूसरे दिन 19 केंद्रों पर शुरू:जौनपुर में दोनों पालियों में 16,800 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को दूसरे दिन शुरू हो गई है। यह परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर 27 अप्रैल तक चलेगी। कुल 50,400 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए प्रशासन ने नकल विहीन आयोजन की पूरी तैयारी की है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 8,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिससे दोनों पालियों में कुल 16,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय रखे गए हैं। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर के कुछ अधिकारियों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। तेज धूप को देखते हुए, दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रशासन ने बोर्ड के नियमों के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। लू और गर्मी से बचाव के लिए प्रत्येक केंद्र पर ओआरएस, इलेक्ट्रॉल पाउडर और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके। परीक्षार्थियों को तेज गर्मी में राहत देने के लिए गुड़ और पेठा जैसी सामग्री भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में स्व-गणना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विद्यार्थियों को 7 से 21 मई तक की प्रक्रिया, महत्व और लाभ बताए गए
    Next Article
    संभल में तापमान 45 डिग्री पार, AQI 151 पहुंचा:गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान, अस्पतालों में मरीजों की भीड़, किसानों की फसलें खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment