Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में स्व-गणना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विद्यार्थियों को 7 से 21 मई तक की प्रक्रिया, महत्व और लाभ बताए गए

    4 hours ago

    2

    0

    औरैया में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना चरण के महत्व और प्रक्रिया पर केंद्रित था। प्रमुख जनगणना अधिकारी और जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर रैपिड ग्लोबल स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया, उसके महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी ज्योति वर्मा, नायब तहसीलदार विधूना प्रतिभा पाल और रैपिड ग्लोबल स्कूल की निदेशक दीप्ति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि स्व-गणना एक सरल, सुरक्षित और समय बचाने वाली प्रक्रिया है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने अभिभावकों और मोहल्ले के अन्य लोगों को भी स्व-गणना के लिए जागरूक करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शार्ट सर्किट से लगी ट्रांसफार्मर में लगी आग:धू-धू कर जला गल्ला मंडी के पास रखा ट्रांसफर, देर रात से ही बिना लाइट के 10000 से अधिक आबादी
    Next Article
    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा दूसरे दिन 19 केंद्रों पर शुरू:जौनपुर में दोनों पालियों में 16,800 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment