Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM-मोदी की रैली में 2600 सरकारी बसें कार्यकर्ताओं को ढोएंगी:गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में 320 बसें कानपुर से हरदोई जाएगी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम में 2600 सरकारी बसों को 1 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के आने- जाने के लिए लगाई गई है। इस संबंध में कानपुर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पत्र जारी कर कानपुर क्षेत्र से कुल 320 सरकारी बसें जाएगी। 45°C तापमान को देखते हुए कानपुर- लखनऊ, कानपुर- प्रयागराज, कानपुर- झांसी रूट पर यात्रियों को और परेशानियां बढ़ेगी। 23 अप्रैल के जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए विभिन्न जिलों से बसों के जरिए लोगों को हरदोई जनसभा स्थल पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कानपुर क्षेत्र के 7 डिपो से बसों का आवंटन किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आजादनगर डिपो से 50 बसें, फजलगंज डिपो से 50 बसें, किदवईनगर डिपो से 45 बसें, विकासनगर डिपो से 40 बसें, फतेहपुर से 55 बसें, उन्नाव से 60 और माती से 20 बसें कार्यक्रम के लिए भेजी जाएंगी। कुल मिलाकर 320 बसों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी बसों को समय से तैयार रखा जाए और उनकी फिटनेस, ईंधन, चालक तथा परिचालक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही 26 अप्रैल तक बसों के आवंटन और संचालन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी डिपो प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बसों के संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और समयबद्ध व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सामान्य यात्रियों की सुविधा प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त प्रबंधन भी किया जाएगा। हरदोई में उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड कर्नल पर हमले के मामले में जाट समाज नाराज:मेरठ में पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप, बोले 11 दिन बाद भी आरोपी फरार
    Next Article
    हरदोई में कंटेनर बेकाबू हुआ:व्यक्ति ने शोर मचाकर लोगों को आगाह किया, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment