Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड कर्नल पर हमले के मामले में जाट समाज नाराज:मेरठ में पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप, बोले 11 दिन बाद भी आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में 81 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल एसपी सिंह पर हुए जानलेवा हमले के 11 दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस घटना को लेकर जाट समाज और पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल बीती 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे कर्नल एसपी सिंह पर उस समय हमला किया गया, जब वे कॉलोनी में टहल रहे थे। तीन हमलावर काले शीशे वाली हुंडई वर्ना कार से पहुंचे और उन्हें घेरकर हथौड़े से 25 से अधिक वार किए। हमले में उनके सिर, छाती, पैरों और घुटनों को निशाना बनाया गया। घटना को सुनियोजित बताया जा रहा है। आशंका है कि हमलावर हमला करने के बाद इसे सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहते थे, लेकिन शोर-शराबा होने पर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस पर लापरवाही के आरोप पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर कार बरामद कर ली थी और 18 अप्रैल को एक आरोपी सलमान खान को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उसने पूछताछ में अन्य साजिशकर्ताओं के नाम भी बताए हैं। इसके बावजूद 2 मुख्य हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस पहले से खतरे की जानकारी होने के बावजूद सुरक्षा देने में विफल रही। कर्नल एसपी सिंह ने अपनी FIR में कई आरोपियों को पहले ही चिन्हित किया था। गवाही रोकने के लिए हमला जाट महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्नल एसपी सिंह सैनिक सहकारी आवास समिति में करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में महत्वपूर्ण गवाह हैं। आरोप है कि इसी वजह से उन पर हमला कराया गया। इस मामले में पहले भी कई FIR दर्ज हैं, लेकिन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। अखिल उत्तर प्रदेश जाट सभा और मेरठ जिला जाट सभा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संगठनों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए । इसके साथ ही गवाहों को सुरक्षा दी जाए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिसवां सीट पर विधायक निर्मल वर्मा को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शालिनी यादव, कांग्रेस से अतीक खां, बसपा से हाशिम अली
    Next Article
    PM-मोदी की रैली में 2600 सरकारी बसें कार्यकर्ताओं को ढोएंगी:गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में 320 बसें कानपुर से हरदोई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment