Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बांदा में 47.4°C पारा, घरों के अंदर रहने की सलाह:बिहार के स्कूल में बच्चों को छाते बांटे; 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

    7 hours ago

    2

    0

    देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं बिहार के खगड़िया में सरकारी स्कूल में हेड मास्टर ने बच्चों को छाते बांटें। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें IMD की एडवाइजरी राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान... मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: 22 जिलों में लू का अलर्ट; इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में स्कूलों की छुट्‌टी मध्य प्रदेश में शनिवार को 6 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री रहा। रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। वहीं इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्‌टी घोषित की है। वहीं, भोपाल के कुछ स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थान: आज बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जयपुर में रात में टेंपरेचर बढ़ा तेज गर्मी, उमस और हीटवेव झेल रहे राजस्थान के लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सीकर, बीकानेर, राजसमंद, फलोदी, अलवर समेत कई जिलों हल्की बारिश और ओले गिरे।आज 2 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। दूसरी तरफ 13 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: रक्सौल में बारिश, 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट बिहार में भीषण गर्मी के बीच रक्सौल में रविवार को तेज बारिश हुई। बेतिया में काले बादल छाए हुए हैं। सुपौल में देर रात ओले गिरे। जिसके चलते ग्रामीण इलाके में कई घरों का हिस्सा ढह गया। कई जिलों का तापमान अभी भी 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। रोहतास में अप्रैल महीने में गर्मी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… 4. उत्तर प्रदेश: सऊदी से ज्यादा गर्मी, पारा 47°C पार; 55 जिलों में लू का अलर्ट यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सीजन में पहली बार तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां गर्मी ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 में 30 अप्रैल को यहां पारा 47°C के पार गया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: 10 जिलों में टेंपरेचर 40 °C पार; फरीदकोट सबसे गर्म पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचा है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा। रविवार को हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट है। जबकि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; 42°C के साथ ऊना सबसे गर्म हिमाचल प्रदेश के ऊना में पारा रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है। इनके मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, 5 में यलो अलर्ट; बद्रीनाथ में बर्फबारी उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे पहले यानी शनिवार को चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल, आग लगी:6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे; फ्लाइट ज्यूरिख जा रही थी
    Next Article
    पंजाब सरकार ने भज्जी की Z+ सिक्योरिटी छीनी:AAP छोड़ने के बाद झटका दिया; सांसद साहनी बोले- केजरीवाल ने मुझसे इस्तीफा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment