Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े का प्रयागराज दौरा टला:नई तारीख अभी तय नहीं, प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में भी जाएंगे

    1 day ago

    2

    0

    भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का प्रयागराज दौरा फिलहाल टल गया है। उनका यह दौरा पहले 21 से 23 सितंबर के बीच प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। दौरे की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। भाजपा संगठन की ओर से नई तारीख तय होने के बाद कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। दरअसल, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत विनोद तावड़े का प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में दौरा प्रस्तावित था। इसी क्रम में काशी क्षेत्र का दौरा प्रयागराज में निर्धारित किया गया था। इस दौरान संगठन की जमीनी तैयारियों की समीक्षा के साथ पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें प्रस्तावित थीं। प्रयागराज में संगठन ने शुरू कर दी थी तैयारी तावड़े के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रयागराज भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों के स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। संभावित बैठकों में शामिल होने वाले पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लेकर भी संगठन स्तर पर समन्वय किया जा रहा था। दौरा टलने के बाद फिलहाल इन तैयारियों को रोक दिया गया है। नई तारीख सामने आने के बाद संगठन दोबारा कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां शुरू करेगा। बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा होनी थी तावड़े के प्रस्तावित प्रवास में संगठन की बूथ स्तर की सक्रियता को लेकर समीक्षा की जानी थी। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी संगठन की स्थिति, बूथ कमेटियों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर फीडबैक लिए जाने की संभावना थी। इसके अलावा पार्टी के मौजूदा सांसदों और विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद प्रस्तावित था। संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा होनी थी। टिकट दावेदारों की सक्रियता भी चर्चा में भाजपा की चुनावी तैयारियों के बीच विधानसभा क्षेत्रों में संभावित टिकट दावेदारों की सक्रियता भी संगठन के लिए अहम विषय है। पार्टी स्तर पर नेताओं और दावेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के साथ सक्रिय रहने और बूथ स्तर तक संपर्क मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, तावड़े के प्रस्तावित दौरे में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की जमीनी स्थिति पर फीडबैक लिया जाना था। अब नई तारीख तय होने के बाद इन बैठकों का कार्यक्रम फिर से बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज तेलियरगंज मेले में युवकों के बीच मारपीट:पुलिस ने लाठी चलाकर हंगामा शांत कराया, कुछ को समझाकर हटाया
    Next Article
    नोएडा में 4 लोगों से 45 लाख की ठगी:धमकी, ट्रेडिंग और सीईओ बनकर फंसाया, अब साइबर सेल कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment