Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी भाजपा में बदलाव की तैयारी, लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले, शाम को केशव से मुलाकात करेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी की सियासत में भाजपा की नई टीम के गठन की चर्चाएं तेज हो गईं। क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे हैं। वह पार्टी कार्यालय में भाजपा के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से दोपहर 3 बजे मुलाकात हो सकती है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य से शाम को मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, वे पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों से भी अलग-अलग बातचीत करेंगे। तावड़े सोमवार यानी कल भी लखनऊ में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, तावड़े कार्यकर्ताओं और विधायकों से जमीनी हकीकत का फीडबैक लेकर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद यूपी भाजपा की नई टीम के गठन और राजनीतिक नियुक्तियों पर मोहर लग सकती है। इससे पहले, शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की दिल्ली लौटन पर सीएम योगी से मुलाकात की थी। तीन साल बाद संगठन में बदलाव की तैयारी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद अब पार्टी राज्यों में भी नई नेतृत्व टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में करीब तीन साल बाद बदलाव की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि नई टीम में लंबे समय से पदों पर जमे कुछ पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है, जबकि संगठन में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। प्रदेश संगठन के गठन को लेकर पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। कई नामों पर सहमति बनने के बाद अब संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर फोकस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन में पूर्वांचल का प्रभाव अधिक होने के कारण अब पश्चिमी यूपी, अवध, बुंदेलखंड और काशी क्षेत्र को संगठन में ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। आयोगों में नियुक्तियों पर भी हो सकता है फैसला इसी बीच, प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग, किन्नर विकास बोर्ड समेत अन्य आयोगों, बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला भी अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। दरअसल, पिछले साल महिला आयोग की नियुक्तियों को लेकर नाराजगी की बात दिल्ली तक पहुंची थी। इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने इस बार विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है, ताकि सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सके। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा के पास:बंगाल को ममता सरकार ने कंगाल किया, यूपी में सारे माफिया जहन्नुम चले गए
    Next Article
    जिस प्रोफेसर के 65 VIDEO सामने आए, उसने VRS लिया:कॉलेज ने एंट्री भी बैन की; हाथरस कोर्ट ने बरी किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment