Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा के पास:बंगाल को ममता सरकार ने कंगाल किया, यूपी में सारे माफिया जहन्नुम चले गए

    5 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा- बंगाल अब परिवर्तन की ओर चल पड़ा है। आज बंगाल की दुर्दशा देखकर दुख होता है। इसे पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब TMC ने बर्बाद किया। ममता बनर्जी की सरकार ने तो बंगाल को कंगाल बना दिया। बंगाल की राष्ट्रवाद की धरती को टीएमसी ने तुष्टिकरण की धरती बना दिया। लूट-खसोट और अराजकता की धरती बना दिया। उन्होंने कहा- जो गुंडागर्दी आज बंगाल में है, वही 9 साल पहले यूपी में थी। यूपी में हर पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू लगता था। व्यवसाय ठप पड़े रहते थे। सरकार के समानांतर गुंडे-माफिया शासन करते थे। 2017 में पीएम मोदी के आह्वान पर यूपी में डबल इंजन की सरकार आई। अब यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है। योगी ने कहा- यूपी में अब दंगा नहीं होता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। जितने माफिया थे, सब जहन्नुम की यात्रा पर चले गए हैं। अब कोई माफिया नहीं है। कोई गुंडा नहीं है। अब वहां पर हर नागरिक सुरक्षित है। गुंडे-माफिया का इलाज सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। योगी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बंगाल में बांकुड़ा जिले के सोनमुखी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी पूर्व मेदिनीपुर के नंदकुमार और कांथी दक्षिण में भी चुनाव प्रचार करेंगे। योगी के भाषण की बड़ी बातें 1. भाजपा की सरकार दंगाइयों कर इलाज कर देगी बंगाल के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा- बंगाल का नाम आते ही राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाले दो महापुरुषों की याद आ जाती है। अयोध्या में कई सौ साल तक राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन चला था। बंगाल से भी बड़ी संख्या में कारसेवक गए थे। लोग कहते थे कि मंदिर नहीं बन पाएगा। लेकिन, जब डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया। मैं आपसे कहने आया हूं कि मोदी दिल्ली में और बंगाल में भाजपा की सरकार लेकर आइए। डबल इंजन की भाजपा की सरकार दंगाइयों कर इलाज कर देगी। 2. बंगाल का किसान परेशान, आलू एक रुपए किलो बिक रहा योगी ने कहा- हम देखकर आश्चर्य करते हैं कि बंगाल में किस प्रकार का तांडव हुआ। कार्यकर्ता सुमन पादरी को गोली मार दी गई। स्वरूप, पलास घोष जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिया गया। किसी का हाथ काट दिया। किसानों को परेशान किया गया। बंगाल का किसान शोषित महसूस कर रहा है। उन्हें दाम नहीं मिल पा रहा। यूपी में आलू 15-16 रुपए किलो मिल रहा है, लेकिन बंगाल में उसकी कीमत 1 से डेढ़ रुपए मिल रही है। 3. बंगाल में बहुत संभावनाएं, भाजपा को सत्ता में लाइए योगी ने कहा- यूपी में युवाओं को नौकरी मिल रही है। गरीब के लिए नई संभावनाएं हैं। 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख का इलाज मिल रहा है। 65 लाख गरीबों को पीएम आवास मिला है। 9 लाख नवजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। 3 करोड़ युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरी की व्यवस्था की गई है। यह काम बंगाल में भी हो सकता है। बंगाल में बहुत संभावनाएं हैं। आपको बस भाजपा को सत्ता में लाना होगा। 4. ममता को डर- कहीं मुस्लिम वोट न खिसक जाए योगी ने कहा- हाल ही में बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की हत्या की गई। भाजपा ने आंदोलन किया, लेकिन ममता दीदी मौन रहीं। उनको डर था कि अगर वो बोलेंगी तो उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। ये वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं। आपके पास समय है, आप इन्हें छूट मत दीजिए। ये लोग नवरात्रि के आयोजन के दौरान बाधा डालने का काम करते हैं। अब हमें ये बातें स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ये सबसे अच्छा वक्त है, हमें मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटाना होगा। 5. बंगाल में बोले- बंगाल पर चुप नहीं बैठेगा भाषण के दौरान योगी ने बंगाली भी बोली। कहा- 'बांग्लार चुप थाकबे न' यानी बंगाल अब चुप नहीं बैठेगा। अब खेला बंद होगा, विकास शुरू होगा। इसके लिए भाजपा की डबल इंजन जरूरी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा यूपी में 10 अप्रैल को जारी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ वोटरों के नाम कट गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद इन सीटों पर 16 हजार से 1.18 लाख तक वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में ये सीटें डेंजर जोन में आ गई हैं। पढ़िए खास रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा ने 4 साल की भांजी को गला घोंटकर मारा:गाजियाबाद में पिता बोले- पहले रेप की और फिर हत्या; पॉक्सो में FIR
    Next Article
    यूपी भाजपा में बदलाव की तैयारी, लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले, शाम को केशव से मुलाकात करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment