Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनापार क्षेत्र में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई:7-8 अप्रैल को नहीं होगी सप्लाई, 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के यमुनापार में 2 दिन का संकट रहेगा। 7 और 8 अप्रैल को पानी की सप्लाई नहीं होगी। 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना है। इसको लेकर जलकल विभाग ने यमुनापार के लोगों से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। जलकल विभाग के अनुसार, ट्रांसयमुना फेस-2 स्थित 9वीटी जेडपीएस की सफाई का काम 7-8 अप्रैल को कराया जाएगा। इसके चलते 7 अप्रैल शाम से 8 अप्रैल शाम तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की सप्लाई यमुनापार के शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेस-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदार डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास, नगला विहारी, बघेल बस्ती आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इन नंबरों पर संपर्क कर मंगा सकते हैं टैंकर जलकल विभाग ने लोगों से पानी कम खर्च करने और आवश्यकतानुसार स्टोर करके रखने की सलाह दी है। इसके अलावा वैकल्पिक तौर पर जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 या अवर अभियंता, छत्ता जोन के मोबाइल नंबर 8192095951 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत प्रयागराज में नया स्कूल खुला:महापौर गणेश केसरवानी ने साउथ मलाका में किया लोकार्पण
    Next Article
    70 वर्षीय बुजुर्ग को नहीं मिला सिलेंडर, डीएम से गुहार:बोले - बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं, लकड़ी का चूल्हा जलाकर बना रहे खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment