Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज:डीएम ने किया स्टेडियम निरीक्षण; 13 से 15 अप्रैल तक होगा महाकुंभ

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ खेलों के बड़े आयोजन ‘सांसद खेल महाकुंभ-2026’ के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। 13 से 15 अप्रैल तक होगा महाकुंभ, 13 को उद्घाटन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि सांसद खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। इसका उद्घाटन 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे होगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दो चरणों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में लखनऊ संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों लखनऊ मध्य, पूर्व, उत्तर, पश्चिम और कैंट में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। दूसरे चरण में इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी 13 से 15 अप्रैल तक मुख्य महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स से बॉक्सिंग तक कई खेल शामिल महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही मलखम्ब, कलारीपयट्टू और योग जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब 2400 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। 11-12 अप्रैल को होगी मार्च पास्ट की रियल टाइम रिहर्सल मुख्य आयोजन से पहले 11 और 12 अप्रैल को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च पास्ट की रियल टाइम रिहर्सल कराई जाएगी, ताकि उद्घाटन समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। विधानसभा स्तर पर पहले चरण की प्रतियोगिताएं शुरू पहले चरण की प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। लखनऊ मध्य और पूर्व में 6-7 अप्रैल को प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि उत्तर, पश्चिम और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 8-9 अप्रैल को मुकाबले होंगे। इससे खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर अवसर मिलने के साथ मुख्य आयोजन के लिए चयन प्रक्रिया भी सुनिश्चित होगी। सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान टेंट, पेयजल, चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस और फायर टेंडर सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर संबंधित संस्थानों को उपलब्ध कराया गया है, ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए निर्देश नगर निगम को स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक ब्लॉक में मेडिकल स्टाफ, दवाइयां, फर्स्ट एड, ओआरएस और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के साथ खेत पर गई थी, छिप कर बैठा था; डंडे से पीटकर मार डाला
    Next Article
    केक काटकर जश्न मनाया, मिठाई भी बांटी:प्रयागराज में स्थापना दिवस पर भाजपा का मेगा सेलिब्रेशन, संगठन की यात्रा पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment