Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केक काटकर जश्न मनाया, मिठाई भी बांटी:प्रयागराज में स्थापना दिवस पर भाजपा का मेगा सेलिब्रेशन, संगठन की यात्रा पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित महानगर इकाई कार्यालय में मेगा सेलिब्रेशन हुआ। सुबह झंडारोहण हुआ तो शाम को केक काटकर जश्न मनाया गया। इसके साथ ही संगठन की यात्रा पर भी चर्चा हुई। नए कार्यकर्ताओं को निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई गई तो पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। व्यक्ति नहीं विचारधारा की पार्टी मुख्य वक्ता भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने बताया कि 5 कार्यकर्ताओं से शुरू हुई यह पार्टी आज 18 करोड़ कार्यकर्ताओं का विशाल संगठन बन चुकी है और विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। संस्थापकों के विचारों का उल्लेख उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मूल भाव पर आधारित पार्टी है, जिसने राजनीति को सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनाया है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ ‘विकसित भारत’ की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। लोकतंत्र और सुशासन पर फोकस भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र को मजबूत करने, तुष्टीकरण की राजनीति खत्म करने और पारदर्शी सुशासन स्थापित करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और विकास के नए मानदंड स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं चंद्रशेखर मिश्रा, जेपी द्विवेदी, प्रेमचंद गुप्ता और विकास तिवारी को सम्मानित किया गया संचालन जिला महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने किया। संयोजक विक्रमजीत भदौरिया ने अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में नीरज त्रिपाठी, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय, विनोद प्रजापति, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद सिंह, वंदना शर्मा, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश गोंड, रवि केसरवानी, प्रवीण भारती, सुजीत कुशवाहा, नवाब खान, शोभिता श्रीवास्तव, विपुल मित्तल, रवींद्र गांधी, अजय राय, शुभम सिंह, आनंद दुबे, मो. शरीफ, प्रियंका पाराशर, आभा भारती गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज:डीएम ने किया स्टेडियम निरीक्षण; 13 से 15 अप्रैल तक होगा महाकुंभ
    Next Article
    एसपी ने रुरा थाने का औचक निरीक्षण किया:कमियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment