Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 वर्षीय बुजुर्ग को नहीं मिला सिलेंडर, डीएम से गुहार:बोले - बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं, लकड़ी का चूल्हा जलाकर बना रहे खाना

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (डीएम) डॉ वीके सिंह से गुहार लगानी पड़ी। बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए कहा कि बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी उनसे ठीक व्यवहार नहीं करते हैं। बुजुर्ग मो. इकबाल, जो मुमताज नगर, लिसाड़ी के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि वे श्याम नगर इंडियन गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 दिनों से गैस बुक होने के बावजूद एजेंसी उन्हें सिलेंडर नहीं दे रही है और परेशान कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक से भी शिकायत की। लेकिन उन्होंने भी बुजुर्ग को लाइन में खड़ा कर दिया। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग की समस्या सुनने के बाद तत्काल उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह से संपर्क करने का निर्देश दिया। प्रशासन के अनुसार, जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन कुछ लोग अभी भी गैस के लिए भटक रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार ऐसी गैस एजेंसी की जांच कराई जा रही है। जो बुकिंग के बावजूद भी सिलेंडर नहीं दे रही हैं। मो. इकबाल ने अपनी शिकायत में कहा कि वे लगातार इस एजेंसी से गैस प्राप्त करते रहे हैं। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि उन्हें उक्त गैस एजेंसी से सिलेंडर दिलवाने का आदेश दिया जाए। हालांकि इकबाल के आरोपों की भी जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनापार क्षेत्र में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई:7-8 अप्रैल को नहीं होगी सप्लाई, 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना
    Next Article
    कानपुर स्टेशन पर बिछड़ा 14 वर्षीय किशोर:लखनऊ से शादी में आया था परिवार, GRP ने 40 मिनट में तलाशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment