Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में ठेकेदार की एक्सीडेंट में मौत:अगले दिन हुई पहचान, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर, यूपी का रहने वाला

    5 hours ago

    2

    0

    यमुनानगर के जगाधरी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में बुधवार रात से अज्ञात के तौर पर रखे गए शव की आखिरकार शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी श्यामी वाला नागल, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो चाहड़वाला क्षेत्र में गन्ना क्रैशर पर ठेकेदार के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल की रात को एक अज्ञात घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल जगाधरी लाया गया था। व्यक्ति को सड़क हादसे में गंभीर चोटें लगी थीं और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को मोर्चरी में अज्ञात के रूप में रखवा दिया गया था। रात में घर जाते समय हुआ हादसा थाना व्यासपुर पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू किए और फोटो लेकर आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 9 अप्रैल को चाहड़वाला निवासी रमेश कुमार थाना पहुंचे और एक शिकायत दी, जिसमें उसने अपने गन्ना क्रैशर पर काम करने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह के लापता होने की जानकारी दी। रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार की रात करीब 8:30 बजे उन्होंने कपुरी खुर्द के पास पिगरी फार्म के नजदीक एक सड़क हादसा देखा था। एक तेज रफ्तार बाइक गलत दिशा से आकर साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गई थी। घायल को किसी राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल आकर की शव की पहचान बाद में जब राजेंद्र सिंह नहीं मिला, तो शक हुआ और अस्पताल जाकर शव की पहचान की गई। पुष्टि होने पर स्पष्ट हुआ कि हादसे में घायल साइकिल सवार वही था। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या की:सीतापुर में रात 2 बजे वारदात, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी
    Next Article
    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली का शटडाउन:क्षतिग्रस्त 11 केवी के मरम्मत का केस्को काराएगा कार्य, 3 से 6 घंटे अपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment