Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो बहनों की मौत:खंदौली टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर को मारी टक्कर

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास एक सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस हादसे में बच्चों समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के संगम विहार और जैतपुर क्षेत्र निवासी एक परिवार वैगनआर कार से अपने गांव मैनपुरी जा रहा था। सुबह करीब चार बजे खंदौली टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद टोल कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एक्सप्रेसवे एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 36 वर्षीय रिहाना बेगम उर्फ रानी पत्नी शाकित अली निवासी गुप्ता कॉलोनी, पुष्पा भवन, संगम विहार, दिल्ली तथा उनकी बड़ी बहन 42 वर्षीय अफसाना बेगम पत्नी अफसर अली निवासी सौरभ विहार, जैतपुर, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार बच्चों समेत अन्य घायल लोगों में काका, चार वर्षीय हमजा, छह वर्षीय हीवा तथा 38 वर्षीय शबनम शामिल हैं। एसयूवी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण एसयूवी की तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए दिनेश शर्मा:कार्यकर्ताओं को 2027 चुनावी मंत्र दिया , बोले - यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
    Next Article
    लखनऊ में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार:गरवेयर हाई-टेक फिल्म्स की बिजनेस मीट में स्टार्टअप और फंडिंग के गुर सिखाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment