Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार:गरवेयर हाई-टेक फिल्म्स की बिजनेस मीट में स्टार्टअप और फंडिंग के गुर सिखाए

    4 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में मंगलवार को गरवेयर हाई-टेक फिल्म्स के अधिकृत वितरक आहा सेल्स की ओर से एनुअल बिजनेस मीट 2026 का आयोजन किया गया। इस मीट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नए बिजनेस आइडिया पर काम करने, नया व्यवसाय शुरू करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर जनहित में रोजगार के नए अवसर पैदा करना रहा है। 5 से 10 लाख में शुरू करें स्टार्टअप आयोजक मधुलिका बरनवाल ने जनहित और रोजगार पर जोर देते हुए बताया कि साल 2018 से उनका स्टार्टअप पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। ऑटो फिल्म्स के इस बिजनेस को शुरू करने में मात्र 5 से 10 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट आता है। यदि किसी युवा के पास बिजनेस शुरू करने के लिए फंड की कमी है, तो कंपनी उसे (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का फंड मुहैया कराने में पूरी मदद करती है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली युवा पैसों की कमी के कारण पीछे न छूटे। युवाओं के जुड़ने की अपील कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कपूर ने बताया कि कंपनी की 90 साल पुरानी मजबूत लीगेसी है और पूरे भारत में उनके 200 से अधिक स्टूडियो काम कर रहे हैं। कंपनी पॉलिस्टर फिल्म बिजनेस में है, जिसके तहत ऑटो फिल्म्स (पेंट प्रोटेक्शन व विंडो फिल्म्स), आर्किटेक्चर फिल्म्स और इंडस्ट्रियल प्रोटेक्शन फिल्म्स बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खुद से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाना और समाज में रोजगार के नए साधन विकसित करना है। अगले 3 महीनों के लिए विशेष स्कीम और सम्मान बिजनेस मीट में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए प्रोडक्ट्स, बाजार की संभावनाओं और आने वाले महीनों की विशेष व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी साझा की। कारोबार और कमाई को रफ्तार देने के लिए अगले तीन महीनों के लिए विशेष स्कीम्स की घोषणा की गई। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीलर्स और पार्टनर्स को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो बहनों की मौत:खंदौली टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर को मारी टक्कर
    Next Article
    रॉबर्ट्सगंज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:फ्लाईओवर के नीचे से हटाए गए अवैध, पुलिस बल तैनात रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment