Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर टूटे रिश्ते को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता: हाईकोर्ट:हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा टूटना अपराध नहीं, आपराधिक कार्यवाही रद्द

    38 minutes ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंधों को केवल शादी न होने या रिश्ता टूट जाने के आधार पर दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की पीठ ने मुरादाबाद से जुड़े एक मामले में निचली अदालत द्वारा जारी सम्मन और पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। पीड़िता ने कपिल सोम और एक अन्य व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने, शोषण करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया था। अदालत ने कहा कि किसी मामले को दुष्कर्म तभी माना जा सकता है, जब यह साबित हो कि आरोपी की शुरुआत से ही शादी करने की कोई मंशा नहीं थी और उसने धोखे से संबंध बनाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि “शादी का वादा टूटना” और “शुरुआत से झूठा वादा करना” दोनों अलग स्थितियां हैं। फैसले में कहा गया कि लंबे समय तक सहमति से चले रिश्ते के बाद उत्पन्न मतभेदों को आपराधिक मामला नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि मामले में जातिसूचक टिप्पणी के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले और ऐसी परिस्थितियों में मुकदमा चलाना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौचंदी मेले में बिना परमिशन चल रहे झूले बंद:मेरठ में प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए की कार्रवाई, परमिशन वालों का व्यापार भी प्रभावित
    Next Article
    आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी, अब कभी सरकार बन पाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment