Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए दिनेश शर्मा:कार्यकर्ताओं को 2027 चुनावी मंत्र दिया , बोले - यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026' के समापन सत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पश्चिम बंगाल जैसी बड़ी जीत का दावा किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरा देश भाजपा से प्रभावित है। यही कारण है कि यूपी में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार पूरे बहुमत से बनने जा रही है। प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है । सपा, बसपा और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा। ये सभी परिवारवाद वाली पार्टियां जो जनता का कभी भला नहीं कर सकती। यूपी में हार के बाद कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 'हार का शतक' पूरा करेगी। डॉ.शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया है। जो व्यक्ति निर्माण से शुरू होकर संगठन निर्माण तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी की रीति, नीति और सिद्धांतों से जुड़ा रहता है। भाजपा की विचारधारा मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है। हमारे पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सच्चा राष्ट्र भक्त होता है। दिनेश शर्मा ने कहा कि सीखने की भूख रखने वाला कार्यकर्ता ही श्रेष्ठ होता है और भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व बदलता है। जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने देशहित में काम किया और कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत बनाया।भाजपा सरकार जनता की सेवा और सिद्धांतों के आधार पर लंबे समय तक टिकती है। पार्टी कथनी से ज्यादा करनी में विश्वास रखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यास ने सुनाई श्रीकृष्ण लीला और गोवर्धन कथा:बाल लीलाओं, माखन चोरी, चीर हरण लीला और गिरिराज के महत्व का वर्णन
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो बहनों की मौत:खंदौली टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने वैगनआर को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment