Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यह मेरा आखिरी आम महोत्सव है':मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें, जानिए बयान के क्या हैं मायने

    11 hours ago

    2

    0

    ‘मेरे लिए यह अंतिम आम महोत्सव है…’ उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। शनिवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव के मंच से दिए गए इस बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, उन्होंने अपने इस बयान का कोई स्पष्ट राजनीतिक आशय नहीं बताया, लेकिन इसे 2027 के विधानसभा चुनाव और रायबरेली की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- मुझे गर्व है कि मंत्री रहते हुए उद्यान विभाग के माध्यम से मैंने उत्तर प्रदेश के किसानों की पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का प्रयास किया। यह आम महोत्सव मेरे लिए एक तरह से अंतिम महोत्सव जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने अपनी पूरी क्षमता, मेहनत और सामर्थ्य के साथ उद्यान विभाग के जरिए किसानों के हित में काम किया और सीएम के मान-सम्मान को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, अगर मेरे प्रयासों में कहीं कोई कमी रह गई हो, कोई चूक हो गई हो, तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसानों की सेवा का अवसर मिला, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री और अपने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञ हैं। अपने संबोधन के अंत में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हित, बागवानी और उद्यान विकास के लिए जो भी कार्य उनके कार्यकाल में हुए, वे उसी भावना से किए गए कि प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी किसानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की। 3 तस्वीरें देखिए… आगे पढ़ते हैं 4 राजनीतिक मायने क्या हैं? 1. रायबरेली में बदला पावर सेंटर दिनेश प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य (MLC) कोटे से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वहीं रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से विधायक मनोज कुमार पांडेय के भाजपा में आने के बाद उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद से रायबरेली की राजनीति में दो प्रभावशाली शक्ति केंद्र बनने की चर्चा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कैबिनेट मंत्री होने के कारण मनोज पांडे का राजनीतिक कद अपेक्षाकृत बड़ा माना जा रहा है। ऐसे में दिनेश प्रताप सिंह के बयान को इसी बदलते राजनीतिक समीकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 2. 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत? उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके बाद नई सरकार तथा नया मंत्रिमंडल बनेगा। ऐसे में कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिनेश प्रताप सिंह का बयान भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित भूमिका को लेकर भी संकेत हो सकता है। हालांकि इस संबंध में मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 3. क्या बेटे की राजनीतिक लॉन्चिंग की तैयारी? बीते करीब दो वर्षों से दिनेश प्रताप सिंह के बेटे की रायबरेली और आसपास के जिलों में राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ी है। विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ कई राजनीतिक गतिविधियों और विरोध प्रदर्शनों में भी उनकी मौजूदगी देखी गई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह स्वयं चुनाव लड़ने के बजाय अपने बेटे को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ा सकते हैं। फिलहाल इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 4. मंत्री पद के समीकरण भी चर्चा में राजनीतिक जानकार यह भी मानते हैं कि वर्तमान सरकार में जिस सामाजिक और राजनीतिक संतुलन के आधार पर दिनेश प्रताप सिंह को मंत्री बनाया गया था, उसी दौरान मनोज पांडे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। यदि 2027 के बाद नई सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल के गठन में नए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण बनेंगे। ऐसे में दिनेश प्रताप सिंह की भविष्य की भूमिका को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाली नोटों के तस्कर जाकिर मालदा से गिरफ्तार:यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, 25 हजार रुपये का था इनाम
    Next Article
    लखनऊ में CFO ने व्यापारियों को बताए बचाव के टिप्स:अग्नि सुरक्षा का लाइव डेमो दिखाया, अमरनाथ बोले- घटनाओं को लेकर व्यापारी गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment