Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने पूछा- मां ने आखिरी सांस कब ली:केयर टेकर्स से मिले; पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM-गृहमंत्री ने फोन कर दी सांत्वना

    1 day ago

    3

    0

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उस वक्त घर में योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। मां के अंतिम दर्शन के योगी आदित्यनाथ अपने गांव पहुंचे। पार्थिव शरीर को देखकर वो भावुक हो गए। पहले उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए फिर एकटक मां को निहारते रहे। योगी ने अपनी मां के केयर टेकर्स से आखिरी मूवमेंट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मां ने आखिरी सांस कब ली। इसके बाद भाइयों के साथ बात कर के अंतिम संस्कार के लिए चंडी घाट को फाइनल किया। भावुक होकर उन्होंने X पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मां। योगी के साथ उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके घर पहुंचे थे। योगी रातभर अपने पैतृक घर में ही रहेंगे। वे व्रत रहते हुए परिवार के साथ रतजगा करेंगे। कल सुबह 8 बजे घर से शव यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होगी। यहां पर चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी योगी आदित्यनाथ को फोन कर सांत्वना व्यक्त की। अंतिम संस्कार में यूपी के दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी समेत कई मंत्री, विधायक और नेता शामिल होंगे। 3 तस्वीरें देखिए… अब योगी के 2 भावुक पोस्ट- एक 4 साल पुराना, दूसरा आज का योगी की मां के निधन से जुड़ी खबरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने पर युवक की पिटाई, मौत:एकतरफा प्यार में चेन्नई से दिल्ली आया था; यूट्यूबर के 29 लाख फॉलोअर्स, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार
    Next Article
    मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment