Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की काल भैरव मंदिर में पंडित ने नजर उतारी:सिर पर सरसों का तेल घुमाया, काला धागा तीन बार फेरकर चढ़ाया

    17 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी शुक्रवार शाम 6 बजे काशी पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन किया और जलाभिषेक किया। इसके बाद काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने योगी की नजर उतारी। इस दौरान सीएम मुस्कुराते दिखे। मंदिर की परंपरा के अनुसार, सीएम योगी ने बाबा काल भैरव को सरसों का तेल अर्पित किया। साथ ही काल धागे को अपने ऊपर तीन बार फेरकर चढ़ाया। इस दौरान योगी बाबा काल भैरव का मंत्रोच्चार करते दिखे। सीएम ने सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं और ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। 4 तस्वीरें देखिए… दो दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों और विभागीय अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल में पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित पुरानी और नई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा, सभी कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बरसात से पहले पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं चल रहीं बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 7,175 करोड़ रुपए की लागत वाली 2,630 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें 687 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 542 परियोजनाएं 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं। वाराणसी जिले में 3,223 करोड़ रुपए की लागत से 421 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें 85 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 158 परियोजनाएं 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं। कार्य योजना और टेंडर प्रक्रिया साथ-साथ हो मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं को लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त की जाए और सभी स्तरों पर तेजी से कार्य हो। उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सड़कों के सर्वे और मरम्मत पर जोर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन सड़कों की मरम्मत कराई जानी है, उनका पहले विस्तृत सर्वे कराया जाए। साथ ही नगर निगम को शहरी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को भी प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना में शामिल किया जाए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद ही कार्य शुरू कराए जाएं, ताकि समय पर परियोजनाएं पूरी हों और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। चंदौली कोर्ट कॉम्प्लेक्स और यूनिटी मॉल की भी समीक्षा मुख्यमंत्री ने चंदौली में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 18 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वाराणसी में बन रहे यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने और तय समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विभागीय परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज:चार्टर्ड प्लेन से वाराणसी पहुंचेगी पार्थिव देह; UP के सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
    Next Article
    यूपी में 22 साल का फर्जी ब्रिगेडियर पकड़ा गया:दो नकली एनएसजी कमांडो-ड्राइवर रखे, सेना के अफसरों ने प्रोग्राम में बुलाकर फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment