Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव:संघ ने भाजपा को जमीनी हकीकत बताई, कहा- मनमुटाव छोड़कर तैयारी में लग जाएं

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। चुनाव में योगी ही चेहरा होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई समन्वय बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया है। संघ ने संगठन यानी भाजपा पदाधिकारियों से कहा- मनमुटाव और सभी समस्याएं भूलकर अब चुनावी तैयारी में लग जाएं। संघ ने जमीनी स्तर पर संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर भाजपा और सरकार को कुछ सुझाव भी दिए। लखनऊ में ड्रीम वर्ल्ड रिसॉर्ट में बुधवार को संघ और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों से जुड़े विधानसभा क्षेत्र की जमीनी जानकारी ली। ताकत और कमजोरी पर फीडबैक लिया। बैठक में यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार सहित सभी प्रांत प्रचारक मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, संघ ने साफ कहा कि जनता में योगी की छवि अच्छी है। उनके खिलाफ कोई नैरेटिव नहीं है। लेकिन, कुछ जगह विधायकों के खिलाफ माहौल है। जनता उनकी कार्यशैली से नाराज है। विधायक-कार्यकर्ताओं के रिश्ते अच्छे नहीं है। संघ की ओर से यह भी फीडबैक दिया गया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली भी अच्छी नहीं है। जनता से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। दलितों और पिछड़ों पर फोकस बढ़ेगा, एंटी इनकम्बेंसी की काट खोजी जाएगी मोदी-शाह और नितिन नवीन के दौरे होंगे आगामी दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी का दौरा करेंगे। मोदी चुनाव की घोषणा से पहले अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में एक-एक रैली करेंगे। इन कार्यक्रमों में बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह भी सभी 6 क्षेत्रों में उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक बैठकें और रैलियां करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन करेंगे। बीएल संतोष और विनोद तावड़े भी सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकें करेंगे। इन बैठकों के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार, जातीय समीकरण, मौजूदा विधायक की स्थिति और विपक्ष की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर खास फोकस बैठक में सोशल मीडिया पर नेरेटिव सेट करने को लेकर भी मंथन हुआ। सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कामकाज को रील्स और पोस्ट के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का भी पलटवार किया जाएगा। खासतौर पर जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जल्द भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन हुआ। सदस्यों की नियुक्ति के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन या गृहमंत्री अमित शाह के संबोधित करने की संभावना है। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द करने को कहा गया है, ताकि प्रभारी जिलों में जाकर कामकाज संभाल सकें। बीएल संतोष ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा की प्रदेश टीम का गठन भी जल्द करने पर जोर दिया। इससे सभी अग्रिम मोर्चों की टीमें चुनावी तैयारियों में सक्रिय हो सकेंगी। अवध-कानपुर की 134 सीटों पर पैनी नजर 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को अवध क्षेत्र (82 विधानसभा सीटें) और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र (52 विधानसभा सीटें) में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन दोनों क्षेत्रों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। केंद्रीय कमान का लगातार यूपी में डेरा बीजेपी का केंद्रीय संगठन पिछले कुछ महीनों से यूपी की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सीधी नजर बनाए हुए है- ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC:भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की अटकलें तेज हैं। यूपी में अभी लिव-इन (बिना शादी किए साथ रहना) को लेकर कोई कानून नहीं है। UCC में इससे जुड़े प्रावधान हो सकते हैं। आज यूपी एक्सप्लेनर में पढ़िए, यहां UCC कब तक लागू हो सकता है? सरकार में इसे लेकर क्या चल रहा है? क्या यूपी में लिव-इन को कानूनी मान्यता मिलेगी? पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 साल पुराने मंदिर में खजाना खोज रहे थे बदमाश:झांसी में आधी रात एक घंटे खुदाई की, मेटल डिटेक्टर से चेक किया, 5 पकड़े गए
    Next Article
    श्रद्धा सिंह को हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाने का मामला:मां जेल में पिता से मिलने गई थी, आज 2 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment