Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- नोएडा में फिल्म सिटी बन रही है:सहारनपुर के युवक को बाहर नहीं जाना होगा; बांटने वाले विकास नहीं कर सकते

    10 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने मंगलवार को सहारनपुर में कहा कि सहारनपुर से दिल्ली हो या देहरादून, अब यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। यह कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए “गुड वर्क” साबित होगा। शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत जैसे जिलों में बनने वाले उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा- बाबा साहेब की आज 135वीं जयंती है। उन्होंने संविधान के जरिए देश के हर नागरिक सामान अधिकार दिया है। हमारी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहेब, रविदास दास जी महाराज, महर्षि बाल्मिकी जैसे महापुरुषों के मूर्तियों पर छत्र लगाएगी। आज यूपी रोजगार, सुरक्षा और इन्वेस्टमेंट का एक नया केंद्र बनकर उभरा है। यह डबल इंजन सरकार की ताकत है। योगी ने कहा- अब सहारनपुर में विश्वविद्यालय मां शांकभरी देवी के नाम से बन गया है। सरसावां में एयरपोर्ट बन रहा है। अगर सहारनपुर में किसी युवक को फिल्म में काम करना हो तो उसके लिए नोएडा में फिल्म सिटी बन रही है। उन्होंने बिना नाम से सपा पर निशाना साधा। कहा- जो लोग जाति और परिवार के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे कभी विकास नहीं कर सकते। जिन्होंने माफियाओं को प्रश्रय दिया, दंगों को बढ़ावा दिया और प्रदेश की पहचान को संकट में डाला, उनसे विकास और रोजगार की उम्मीद करना अपने आप में एक सपना है। योगी देहरादून में पीएम मोदी के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम को सहारनपुर से लाइव देख रहे थे। पीएम मोदी ने देहरादून रवाना होने से पहले सहारनपुर पहुंचकर रोड शो किया। मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की। हेलीकॉप्टर से वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखा। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहे। कॉरिडोर देखने के बाद प्रधानमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे। मोदी महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे, यहां वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:जानसठ में हादसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
    Next Article
    गोरखपुर में पिकअप और ई-रिक्शा में टक्कर का VIDEO:2 बुजुर्गों की मौत, 3 घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment