Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा नहीं, मां काली से:ममता दीदी को रामनाम से चिढ़; कोलकाता मेयर कहते हैं- यहां उर्दू चलेगी

    8 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी बुधवार को पश्चिम बंगाल में हैं। यहां उन्होंने चुनावी रैली की। इस दौरान योगी ने कहा- जब भारत आजाद हुआ, तब पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था। इसके बाद पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने इस प्रदेश को नोचा। अब 15 साल से टीएमसी इसे कंगाल कर रही है। सीएम ने कहा कि बुआ-भतीजा मिलकर बंगाल के अस्तित्व को खत्म करना चाहते हैं। कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां उर्दू चलेगी। मैं कहता हूं कोई माई का लाल बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां काली बाड़ी से है। जोरासांको और चकदहा विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान योगी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी की रैली में एक बच्चा पोस्टर लेकर पहुंचा था। इस पर लिखा था- योगी जी बुलडोजर लाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। पढ़िए सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें… 1. ममता दीदी को राम नाम से चिढ़ सीएम योगी ने कहा- बंगाल में धड़ल्ले से गो-हत्या होती है। भगवान राम के नाम से ममता दीदी को चिढ़ है। शोभायात्रा निकालने की परमिशन नहीं मिलती। टीएमसी के गुंडे गुंडा टैक्स वसूलते हैं। ऐसी स्थित यूपी में भी थी। सपा के गुंडों को टैक्स देना होता था। विकास ठप था, राम का नाम लेने वालों पर लाठी-गोली चलती थी। आज यूपी में उत्सव है। कहीं रामनवमी का उत्सव, कहीं कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, कहीं कांवड़ यात्रा का उत्सव। यूपी में सब शांति है, माफिया और गुंडा समाप्त है। 2. बुलडोजर माफिया-गुंडों की हड्डियों का हाईवे बना देता है यूपी में माफिया और गुंडा सिर उठाता है, तो बुलडोजर उनकी हड्डी-पसली को हाईवे बनाने में इस्तेमाल करता है। कांग्रेस और सपा के समय जो गुंडों ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा किए थे, उसमें गरीब की जमीन गरीब को दी। सरकार की जमीन सरकार के पास आ गई। काशी, प्रयागराज में पूरी दुनिया आ रही है। ये तभी होता है जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार होती है। हमने अयोध्या-काशी को संवारा है। बंगाल में गुरुदेव रविंद्र की पैतृक संपत्ति पर टीएमसी के गुंडों का कब्जा है। 3. रिजल्ट आते ही बंगाल फिर सोनार बांग्ला बनेगा यूपी में कब्जा नहीं होता। वहां गुंडा जानता है कि अगर कब्जा किया तो सरकार उनकी 7 पुश्तों की जमीन निकालकर गरीबों के लिए घर बनवा देगी। मैं जानता हूं 4 मई को जब रिजल्ट आएगा, तो बंगाल सोनार बांग्ला बनकर अपनी अस्मिता को पहचानेगा। हमें बंगाल की अस्मिता को बचाना है। अभी जो कठमुल्लापन को बढ़ावा दिया जा रहा, उसे हर हाल में रोकना होगा। इसके लिए भारत के लोकतंत्र ने जो ताकत दी है, उसका इस्तेमाल कीजिए। 4. नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा सीएम योगी ने नादिया जिले की चकदहा सीट पर भी रैली की। उन्होंने कहा- बंगाल में आज उपद्रव का माहौल है। ममता दीदी दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं। उत्सव से पहले कर्फ्यू लग जाता है। जिस बंगाल ने भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया। उन्हीं रविंद्रनाथ ठाकुर की पैतृक संपत्ति पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर लिया। वहां ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का फोटो लगा दिया। न बेटी सुरक्षित है, न बहन सुरक्षित है। न ही किसान और व्यापारी सुरक्षित हैं। इससे भी बुरा हाल 2017 से पहले यूपी का था। फिर यूपी की जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने में योगदान दिया। उसके बाद यूपी में 9 साल से कोई दंगा नहीं हुआ। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है सब चंगा…। 5. बेटी की इज्जत पर हाथ डालने वाला यमराज के घर जाता योगी ने कहा- यूपी में किसी बहन-बेटी की इज्जत पर कोई हाथ डालता है, तो सीधे यमराज के घर जाता है। अन्नदाता किसान खुशहाल है, विकास की बहार है। 500 साल में जो काम नहीं हुआ, मोदीजी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। इस बार बंगाल में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला, पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। कानपुर के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। आतंकी हमले के एक साल बाद भी शुभम को यादकर ऐशान्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज से भारत आ रहे जहाज पर IRGC का हमला, जब्त कर ले जाया गया ईरान
    Next Article
    हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन:भोजपुरी स्टार निरहुआ बोले- जो हिंदू राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं; मनोज तिवारी भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment