Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन:भोजपुरी स्टार निरहुआ बोले- जो हिंदू राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं; मनोज तिवारी भी पहुंचे

    17 hours ago

    1

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। आज पहले दिन से अधिक संख्या में भक्त पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे हैं। निरहुआ ने कहा कि आज हिंदू , जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। कथा में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी पहुंचे हैं। कुछ देर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचेंगे। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान भी पहुंचे। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंगलवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उसके लिए प्रयास जारी है। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर इस वर्ष हम रथ यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा 4 जुलाई को करेंगे, पूरी रथ यात्रा की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा- जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम, श्याम, हनुमान, बाबा बागेश्वर से दिक्कत है, वो पतली गली से लाहौर खिसक लें। सुधर जाएं, वरना भारत का कानून सुधार देता है। यूपी की पुलिस वैसे भी फेमस है। गाड़ी तो पलट ही जाती है। बरेली के मौलाना को दिया जवाब ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। वह मंगलवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से करेलाबाग तक कार, फिर यमुना में स्टीमर से अरैल सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। उनके पहुंचने पर भक्तों ने बागेश्वर बाबा के जयकारे लगाए। कथा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा नहीं, मां काली से:ममता दीदी को रामनाम से चिढ़; कोलकाता मेयर कहते हैं- यहां उर्दू चलेगी
    Next Article
    नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, मुजफ्फरनगर में पड़ोसियों को काटने दौड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment