Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:युवक की मौत, गाड़ी लेकर ड्राइवर मौके से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में जसमंडा चौराहे के पास बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नसीरपुर गांव निवासी रामू (32), पुत्र मुन्नू लाल, किसी काम से जसमंडा गए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह जसमंडा चौराहे के निकट पहुंचे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि रामू परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद पथ से युवती ने लगाई छलांग, मौत:सीसीटीवी में पुल की तरफ जाते दिखी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
    Next Article
    उन्नाव में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव, ग्रेजुएशन का थी छात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment