Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यू-डायस पोर्टल पर लापरवाही, बीएसए ने जताई नाराजगी:440 स्कूलों में शून्य प्रवेश, तीन दिन में डेटा अपडेट का निर्देश

    58 minutes ago

    1

    0

    शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से दुरुस्त करने के लिए बीएसए अमित कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों के प्रमोशन और प्रोग्रेशन कार्य में बरती जा रही ढिलाई पर परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि जिले के 440 स्कूलों में यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का प्रवेश शून्य दिखाया गया है, जबकि उनकी प्रोग्रेशन रिपोर्ट भी अधूरी है। जनपद के कुल 1246 परिषदीय विद्यालयों में से 440 विद्यालयों ने नए सत्र 2026-27 के लिए पोर्टल पर छात्र प्रवेश की संख्या शून्य दर्ज की है। यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का प्रोग्रेशन कार्य भी लंबे समय से लंबित है। रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक केवल 806 विद्यालयों ने ही अपना कार्य पूर्ण किया है। बघौली ब्लॉक में 53, बेलहर कला में 36, हैंसर बाजार में 54, खलीलाबाद में 70, मेंहदावल में 44, नाथनगर में 49, पौली में 28, सांथा में 64 और सेमरियावां में 50 विद्यालयों में प्रोग्रेशन रिपोर्ट अभी भी शून्य पाई गई है। बीएसए ने इसे गंभीर विभागीय लापरवाही बताया है। बीएसए ने सभी बीईओ और संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर हाल में तीन दिन के भीतर संबंधित विद्यालयों का प्रोग्रेशन कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि पोर्टल पर प्रवेश की स्थिति शत-प्रतिशत अपडेट होनी चाहिए। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजामाबाद सीट पर सपा की पहली पसंद वसीम अहमद:बसपा से शाकिर प्रधान और भाजपा से विनोद राय, जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    कानपुर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू:लट-उर्सला में रोज मरीजों की भीड़, गलत आई ड्रॉप से बढ़ रहा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment