Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार तापमान:प्रशासन ने जारी की चेतावनी, जिलाअस्पताल में बढ़ी सतर्कता

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल जाती है, जो दोपहर तक और ज्यादा तपने लगती है। इस भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित कर दिया है। कड़ी धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे खुद को बचाने के लिए गमछा, टोपी और छाते का सहारा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। जूस, शिकंजी और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी इसी बीच जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूलों को दोपहर 12 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। जिलाअस्पताल में बढ़ी सतर्कता स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल स्वरूपरानी में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा गर्मी से बचाव और इलाज के लिए एक विशेष यूनिट भी बनाई गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय: पिछले पांच वर्ष के अधिकतम तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बिजली की मांग 502 मेगावाट पहुंची:लोकल फाल्ट और ओवरलोड से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित
    Next Article
    कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर हादसा, चालक फरार; तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment