Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में बिजली की मांग 502 मेगावाट पहुंची:लोकल फाल्ट और ओवरलोड से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित

    59 minutes ago

    1

    0

    जौनपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली की बढ़ती मांग और स्थानीय खराबी के कारण उपभोक्ताओं को भारी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग 502 मेगावाट तक पहुंच गई, जो पिछले साल अप्रैल में 481 मेगावाट थी। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद इस पर अमल नहीं हो पा रहा है, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। अधिकारी बिजली गुल होने का मुख्य कारण लोकल फाल्ट और ओवरलोड बता रहे हैं। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहे हैं, जिससे वर्कशॉप में जले ट्रांसफार्मरों का ढेर लग गया है। पारेषण (ट्रांसमिशन) से बिजली की आपूर्ति भले ही अनवरत की जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर खराबी और ओवरलोड के कारण शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में कटौती की जा रही है। तेज हवा चलने, तारों के टूटने या फ्यूज उड़ने जैसी समस्याओं के कारण दिन में भी बिजली काटी जा रही है। विभाग फाल्ट और ओवरलोड का हवाला देते हुए अघोषित आकस्मिक कटौती कर रहा है। खासकर शाम की कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता अधिक परेशान हैं, जहां रात में आधे-आधे घंटे की ही आपूर्ति हो पा रही है। महराजगंज क्षेत्र में उपभोक्ताओं को लगभग 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाहगंज शहरी क्षेत्र में दो शिफ्ट में चार घंटे की कटौती हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में विद्युत कटौती की जा रही है। रामपुर क्षेत्र में भी छह से आठ घंटे की विद्युत कटौती से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हैं। पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता शिवम राय ने बताया कि पारेषण से बिजली की आपूर्ति लगातार की जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने मंगलवार को अधिकतम 502 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की पुष्टि की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मौसम बदला, मथुरा में तेज आंधी-बारिश:नोएडा समेत 6 जिलों में बरसात, 58 शहरों में अलर्ट; पूर्वांचल में तेज धूप
    Next Article
    प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार तापमान:प्रशासन ने जारी की चेतावनी, जिलाअस्पताल में बढ़ी सतर्कता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment