Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई गोलीकांड का मुख्य आरोपी रानू उर्फ भौकाली गिरफ्तार:इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर दबोचा, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा के सैफई क्षेत्र में थाना परिसर से महज 100 मीटर दूरी पर हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रानू उर्फ भोकाली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के हैवरा बाईपास पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है और इसके तार पहले हुई फायरिंग की घटना से भी जुड़े सामने आ रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार मंगलवार देर रात थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत कुमार अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हैवरा बाईपास के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को घिरता देख टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी रानू उर्फ भोकाली के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 5 तस्वीरें देखिए… पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी वही है, जिसने सोमवार देर रात सेटजी कॉम्पलेक्स के पास प्रवीन कुमार को गोली मारकर घायल किया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए सैफई स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के मुताबिक बघूईया निवासी 28 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र हरिओम यादव सोमवार देर रात सेटजी कॉम्पलेक्स के पास अपनी कार से उतर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे रानू भोकाली और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचों से कई राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली प्रवीन की कमर के ऊपर बाईं ओर जा लगी। गोली लगने के बावजूद वह हिम्मत दिखाते हुए खुद थाने पहुंचा, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक का सुसाइड:छत पर टहलते हुए मां से बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:बारातियों में मची अफरा-तफरी, आरोपी युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment