Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक का सुसाइड:छत पर टहलते हुए मां से बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक रुद्रनाथ जायसवाल (29) ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर छत पर टहलने लगा। मां ने पूछा- इतनी रात में क्यों टहल रहे हो तो बोला- मैंने जहर खा लिया है मुझे बचा लो। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 अप्रैल को ही युवक की शादी घर से आधा किलोमीटर दूर शहर के ही एक मैरिज हॉल में महाराजगंज की एक लड़की से हुई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर भी आ गई थी। युवक के सुसाइड के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। परिवार कुछ भी बता पाने के हालत में नहीं है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला गोरखपुर के पादरी बाजार में प्रेम जायसवाल का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके दूसरे नंबर के बेटे रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू की शादी महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली युवती से तय हुई। शादी तय होने से सब खुश थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। 25 अप्रैल को लड़की वाले गोरखपुर ही आ गए थे। बारात युवक के पादरी बाजार स्थित घर से आधा किलोमीटर दूर पहुंची थी। रुद्र ने भी अपनी पंसद की शेरवानी बनवाई थी। शादी में उसने पिंक पगड़ी और दुपट्‌टा भी लिया था। जो कि पत्नी के लहंगे से मैच करता हुआ था। जयमाल के समय मंच पर हंसी मजाक भी हुए। देर रात तक शादी की रस्में चलती रहीं। शादी के बाद 26 अप्रैल को दुल्हन भी विदाई होकर घर आ गई। घर में एक-दो दिन शादी की रस्में होती रहीं। परिवार में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल था। शादी के तीसरे दिन ही 27 अप्रैल को रुद्र नाथ शाम को पादरी बाजार के अपने होटल ( भोजनालय) से घर आया। वहां खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। फिर देर रात छत पर टहलने चला गया। तभी उसकी मां आई। उन्होंने इतनी रात में टहलने की वजह पूछी। तब रूद्र ने बताया, उसने जहर खा लिया है, उसे बेचैनी हो रही है। तभी परिवार के सभी सदस्य आ गए, रूद्र उनसे बचाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। सभी लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इतना ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। होटल (भोजनालय) में हाथ बंटाता था रुद्रनाथ परिवार का पादरी बाजार चौराहे पर होटल (भोजनालय) है। रुद्रनाथ अपने पिता के साथ भोजनालय में ही हाथ बंटाता था। घटना से पादरी बाजार के व्यापारियों में भी शोक की लहर है। स्थानीय व्यापार मंडल ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखी। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। अभी उसके घर के सामने टेंट भी नहीं हटा था, वहीं शादी में मिले कुछ सामान भी बाहर ही पड़े हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा-सीओ गोरखनाथ सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया- शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग:4 फ्लोर को चपेट में लिया, लोग घर छोड़कर भागे; 2 किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार
    Next Article
    सैफई गोलीकांड का मुख्य आरोपी रानू उर्फ भौकाली गिरफ्तार:इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर दबोचा, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment