Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी:पांच लाख न देने पर जान से मारने की धमकी मिली, दुकान में 315 बोर का कारतूस फेंका

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मिहींपुरवा बाजार में एक सर्राफा व्यापारी और उनके बेटे को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र मिला है। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारी चंद्र मोहन सोनी, जिनकी बाजार में 'जगदीश ज्वेलर्स' नाम से दुकान है और उनके पुत्र युवराज सोनी को यह धमकी मिली। बुधवार को उनकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्र के साथ 315 बोर का कारतूस भी फेंका। पुलिस कर रही मामले की जांच पत्र में लिखा था कि 'तुमने विश्नोई समाज का अपमान किया है, इसलिए तुम्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।' इसमें अनमोल विश्नोई का नाम भी लिखा था और चेतावनी दी गई थी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें मार दिया जाएगा।इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद व्यापारी का परिवार काफी भयभीत है। मोतीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी ने इस संबंध में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़:श्री बड़े हनुमान मंदिर में लगा विशेष छप्पन भोग, भजन संध्या का होगा आयोजन
    Next Article
    हरदोई में युवती का दोबारा अपहरण, चार पर केस:9 फरवरी को भी जेवर लेकर गायब हुई थी, आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment