Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवादित भूमि से जबरन खड़ंजा निकालने का आरोप:सीतापुर में कोर्ट में लंबित मामले के बीच कार्रवाई पर उठे सवाल

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर जिले की बिस्वां तहसील क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में एक बार फिर भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने आवासीय परिसर के पास से जबरन रास्ता/खड़ंजा निकाले जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। शिकायतकर्ता इंगलेश शर्मा का आरोप है कि ग्राम प्रधान अंजनी श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि के पास से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इससे उनके परिवार की सुरक्षा और आवासीय स्थिति पर खतरा उत्पन्न हो गया है। पहले भी हो चुकी है शिकायत, लेकिन नहीं मिला समाधान पीड़ित के अनुसार इस मामले में पहले भी आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार उसका निस्तारण संतोषजनक नहीं हुआ। इससे विवाद लगातार बना हुआ है और स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोर्ट में लंबित है भूमि विवाद का मामला शिकायतकर्ता ने बताया कि यह भूमि विवाद पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। उनकी माता द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बिसवां न्यायालय में वाद संख्या 187/2021 दायर किया गया था, जो अभी भी लंबित है। अगली सुनवाई 29 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। पीड़ित का आरोप है कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद भी विवादित भूमि पर रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन है। उन्होंने इसे पूरी तरह अवैध बताया है। एसडीएम से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि पूर्व शिकायत के निस्तारण को निरस्त किया जाए और जबरन रास्ता निकालने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही किसी भी पंचायत प्रस्ताव को रद्द कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल इसे कोर्ट का विषय बताकर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे विवाद और अधिक उलझता दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला अधिवक्ता से मारपीट में दरोगा समेत 3 लाइल हाजिर:अधिवक्ता ने लगाए थे छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप
    Next Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, नाले उफनाए:दिन में अंधेरा छाया, कई इलाकों की बिजली कटी, दोपहर में ओले का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment