Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला अधिवक्ता से मारपीट में दरोगा समेत 3 लाइल हाजिर:अधिवक्ता ने लगाए थे छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में पीड़ित की पैरवी करने थाने पहुंची महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने लोहामंडी थाने के दरोगा समेत तीन को लाइन हाजिर किया है। न्यायालय को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता का दोषी बताया है। मंटोला थाना क्षेत्र की महिला अधिवक्ता 11 मार्च को एक मारपीट के मामले में पीड़ित के साथ लोहामंडी थाने में तहरीर देने गई थी। महिला का आरोप है कि थाने में दरोगा अनुज मिश्रा, हेड कांस्टेबल उस्मान और सिपाही मुनेंद्र ने मामले को उलझाने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो अभद्रता की। बहन वीडियो बनाने लगी तो मोबाइल छीन लिया और उसका हाथ मोड़ दिया। उनके साथ मारपीट की गई और दोनों बहनों को गलत तरीके से छुआ गया। रात 12 बजे तक उन्हें थाने में बिठाए रखा गया। अगले दिन उन्होंने थाने के गेट पर धरना दिया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से रिपोर्ट मांगी। डीसीपी सिटी ने न्यायालय को भेजी रिपोर्ट में बताया कि महिला अधिवक्ता वादी के साथ आईथीं। उन्होंने आवेश में तेज आवाज में बात की और वीडियो बनाना शुरू किया। सीसीटीवी में महिला अधिवक्ता को स्पर्श करने, मोबाइल छीनने और छेड़छाड़ जैसा कुछ नहीं दिखा। पुलिसकर्मियों की ओर से थाना प्रभारी के समक्ष अधिवक्ता से गलत टिप्पणी की गई। महिला अधिवक्ता के वादी के साथ आने की बात जीडी में दर्ज नहीं की गई। डीजीपी के निर्देशों के अनुसार महिला आगंतुक की बात सुनकर उनकी समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते तीनों को लाइन हाजिर किया गया है
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ट्रेलर ने ईको वाहन को टक्कर मारी:एक की मौत, दो की हालत गंभीर; सीसीटीवी की मदद से पुलिस चालक की तलाश में जुटी
    Next Article
    विवादित भूमि से जबरन खड़ंजा निकालने का आरोप:सीतापुर में कोर्ट में लंबित मामले के बीच कार्रवाई पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment