Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की मौत, 4 साल पहले की थी लव मैरिज:उन्नाव में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गोबरहा गांव निवासी 23 वर्षीय संध्या वर्मा पत्नी गौरव की शुक्रवार शाम करीब चार बजे संदिग्ध हालात में मौत हुई। संध्या का मायका पोखरी गांव में है, लेकिन उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रह रहा है। संध्या चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। उन्होंने वर्ष 2022 में गौरव से प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता रामजीत वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर संध्या को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। रामजीत वर्मा ने विशेष रूप से संध्या की सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा और उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। पिता के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी ससुराल पक्ष से नहीं, बल्कि दूर के रिश्तेदारों से मिली, जिससे उन्हें संदेह हुआ। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था, जिसके चलते उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन के नाम पर लाखों ठगने वाले जीजा-साले पर गैंगस्टर:प्रयागराज में एडवांस में रुपये लेकर हड़पने के दर्ज हैं मुकदमे
    Next Article
    अमेठी में इंडेन गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन:एजेंसी के बाहर 200 मीटर कतार, उपभोक्ता 24 घंटे से इंतजार में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment