Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन के नाम पर लाखों ठगने वाले जीजा-साले पर गैंगस्टर:प्रयागराज में एडवांस में रुपये लेकर हड़पने के दर्ज हैं मुकदमे

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के जार्जटाउन में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी जीजा-साले के खिलाफ गैंगस्टर लगाया गया है। राजेश त्रिपाठी उर्फ राजेश तिवारी और अम्बरीश त्रिपाठी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अब विवेचना पूरी कर उनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की जा सकेगी। जार्जटाउन व सरायइनायत के रहने वाले राजेश पन्ना लाल रोड जार्जटाउन का रहने वाला है जबकि उसका साला अम्बरीश ककरा दुबावल सरायइनायत का निवासी है। जार्जटाउन इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने उनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी तहरीर में बताया गया है, राजेश का एक सुसंगठित गिरोह है जो अपने गैंग के सदस्य अम्बरीश के साथ मिलकर जाली दस्तावेजों के जरिए लोगों को गुमराह कर उनसे मोटी रकम हड़पने और उन्हें डराने-धमकाने का काम करता है। कर्नलगंज, सिविल लाइसं में भी मुकदमे राजेश के खिलाफ थाना जार्जटाउन में 2023 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एक केस दर्ज हुआ। इसके अलावा उसके व अम्बरीश के खिलाफ कर्नलगंज में 2022 में धोखाधड़ी, जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। इससे पहले 2015 में सिविल लाइंस में उनके खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। तीनों मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। गैंग चार्ट कराया गया अनुमोदित दोनों अभियुक्तों का गैंग चार्ट तैयार कर इसे पुलिस कमिश्नर से अनुमोदित कराया गया। इसके बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। जार्जटाउन थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद विवेचना पूरी कर उनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-फरसा वाले बाबा के मौत पर मन में आक्रोश:सरकार कह कुछ रही,हो कुछ और रहा,कहा-पुलिस निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध,पानी का पानी करे
    Next Article
    विवाहिता की मौत, 4 साल पहले की थी लव मैरिज:उन्नाव में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment