Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म से ऊपर उठकर एकता की मिसाल बनीं शाहीन परवेज़:ईद हो या दिवाली हर पर्व को पूरे उत्साह से मनाकर समाज को जोड़ने का देती हैं संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    आज के दौर में जब समाज अक्सर धर्म के नाम पर बंटता नजर आता है, वहीं मेरठ की सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता शाहीन परवेज़ सौहार्द और एकता की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई हैं। पिछले लगभग तीन दशकों से समाज सेवा में सक्रिय शाहीन का मानना है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, और यही सोच उनके हर कार्य और जीवनशैली में साफ झलकती है। हर त्योहार में दिखता है भाईचारे का रंग शाहीन परवेज़ का घर मेरठ की मिली-जुली आबादी में है, जहां ईद, दिवाली, होली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे सभी त्योहार पूरे उत्साह और आपसी सम्मान के साथ मनाए जाते हैं। खास बात यह है कि वे रमजान के रोज़े रखने के साथ-साथ नवरात्रि के व्रत भी निभाती हैं, जो समाज को एकता का मजबूत संदेश देता है। उनका कहना है कि ये संस्कार उन्हें परिवार से मिले हैं और वे इन्हें आगे भी जीवित रखेंगी। संघर्षों से सेवा तक का सफर कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार ने उन्हें संभाला। छात्र जीवन से ही वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं। विवाह के बाद उनके पति स्वर्गीय परवेज़ खान ने हर कदम पर उनका साथ दिया। पति के निधन के बाद भी उन्होंने समाज सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और मजबूती से आगे बढ़ती रहीं। हर वर्ग के लिए समर्पित कार्य शाहीन परवेज़ ने जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता देकर न्याय दिलाने का काम किया। उन्होंने कई बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया, जिससे वे आज वकील, इंजीनियर और शिक्षक बन चुके हैं। वे कट्टरपंथ के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती हैं और मानती हैं कि समाज को जोड़ने के लिए खुली सोच और आपसी सम्मान जरूरी है। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी शाहीन सक्रिय हैं। वे राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखती हैं और महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रेरणा बनीं शाहीन परवेज़ शाहीन परवेज़ आज उस सोच की सशक्त प्रतीक हैं, जिसमें धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को महत्व दिया जाता है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि सच्चा सौहार्द और एकता तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिन 'फरसा बाबा' की मौत पर बवाल, वो कौन?:15 Kg का फरसा लेकर चलते थे, पीछा करके गोतस्करों को पकड़ते
    Next Article
    भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी:जालौन में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment