Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पंकज गुप्ता का काफिला होगा छोटा:सप्ताह में एक दिन यात्रा बंद रखने का भी किया ऐलान, पीएम की अपील के बाद लिया फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद अपने काफिले को छोटा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अब एक ही वाहन का उपयोग करने का प्रयास करेंगे और सप्ताह में एक दिन यात्रा पूरी तरह बंद रखेंगे। विधायक ने यह जानकारी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। विधायक गुप्ता ने बताया कि वह नगर पालिका अध्यक्ष के समय से ही सीमित संसाधनों का उपयोग करते रहे हैं। उनके स्टाफ की आठ से नौ लोगों की टीम हमेशा दो गाड़ियों से चलती थी और कभी अतिरिक्त वाहन का प्रयोग नहीं किया गया। अब प्रधानमंत्री की अपील के मद्देनजर वह अपने काफिले को और छोटा करते हुए एक वाहन से चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश इस समय वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हर नागरिक को राष्ट्रहित में ईंधन बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग में सहयोग करना चाहिए। विधायक ने वैश्विक स्तर पर युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कमी का भी जिक्र किया, लेकिन भारत में स्थिति को नियंत्रण में बताया और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को दिया। विधायक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में एकजुट होकर योगदान देने का है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब जनता भी उसमें सहयोग करे। उनके अनुसार, ईंधन बचत केवल आर्थिक मजबूरी नहीं, बल्कि देशभक्ति का भी एक रूप है। इस दौरान पत्रकारों ने गंगा एक्सप्रेसवे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव के विकास को लेकर भी सवाल किए। इस पर विधायक ने कहा कि एक्सप्रेसवे केवल सड़क निर्माण परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल स्वगणना अभियान की धीमी रफ्तार से डीएम नाराज:गोंडा में 8 दिनों में सिर्फ 9176 लोगों ने किया पंजीकरण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    बाहुबली विजय मिश्रा और परिवार को सजा का ऐलान आज:पत्नी, बेटा और बहू भी संपत्ति हड़पने के दोषी, जेल में बंद है पूरी फैमिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment