Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक ने समता सम्मेलन में लोगों को किया जागरुक:यूजीसी विनियम 2026 पर सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का आह्वान

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में अपना दल (कमेरावादी) का मंडलीय समता सम्मेलन रविवार को शहर के शुगर मिल के समीप स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने भाग लिया और यूजीसी विनियम 2026 को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने संसदीय समिति और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर देश की जनता को यूजीसी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान दिए थे। हालांकि, बाद में इसे साजिश के तहत कमजोर करने और फाइलों में दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था समाज के वंचित, पिछड़े, दलित, महिलाओं और मुख्यधारा से दूर वर्गों को शिक्षा और अवसरों में समान भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से लाई गई थी। उच्च शिक्षा संस्थानों में होने वाले भेदभाव को समाप्त करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा तथा भविष्य की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बेहद जरूरी थी। 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए डॉ. पटेल ने कहा कि इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जाने से सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा नुकसान हुआ है। अब समाज और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव और जनपदों में जाकर लोगों को इसके महत्व के बारे में बताएं और समर्थन जुटाएं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि समाज के लोगों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को इसी सरकार में इस व्यवस्था को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन इसे सही रूप में लागू कराने के लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है। महिलाओं के आरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आधी आबादी को केवल 33 प्रतिशत नहीं, बल्कि 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। साथ ही, सभी वर्गों के लोगों को संवैधानिक और न्यायिक मानकों के अनुसार आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न जनपदों से आए समर्थक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ग्रामीणों ने PAC जवानों को पीटा, हालत गंभीर:गंगा कटरी में बनियापुरवा की नौटंकी में हुआ पथराव; पुलिस ने 3 ग्रामीणों को हिरासत में लिया
    Next Article
    फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के 8 लोग बीमार:चावल-लौकी की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment