Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक अब्बास अंसारी के गनर निलंबित:बिना सूचना दूसरे जनपद जाने और ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर उपेंद्र कुमार को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर बिना विभागीय अनुमति और सूचना के गैर जनपद जाने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा के लिए गनर उपेंद्र कुमार को तैनात किया गया था। विधायक के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि गनर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था और बिना सूचना दिए जिले से बाहर चला गया था। तत्काल प्रभाव से गनर को निलंबित कर दिया एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से गनर को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिसकर्मी निजी कार्य से बिना अनुमति के गया था, जो विभागीय अनुशासनहीनता है। पुलिस नियमों के अनुसार, बिना अनुमति के ड्यूटी छोड़कर जाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। उनकी सुरक्षा में तत्काल दूसरे गनर की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विधायक के साथ सुरक्षाकर्मी के मौजूद न होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। पूरे मामले की जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर BSA ने 611 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका:10 से कम नामांकन पर सख्ती, दो दिन में प्रवेश बढ़ाने के दिए निर्देश
    Next Article
    घाटमपुर के हनुमान मंदिर में SDM-तहसीलदार ने की पूजा-अर्चना:सुंदरकांड पाठ के बाद राहगीरों को शरबत पिलाया, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment