Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर BSA ने 611 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका:10 से कम नामांकन पर सख्ती, दो दिन में प्रवेश बढ़ाने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने 10 से कम नामांकन वाले 611 परिषदीय विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई नए शैक्षिक सत्र में नामांकन बढ़ाने में लापरवाही के आरोप में की गई है। बीएसए के अनुसार, शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब डेढ़ माह बीत चुके हैं, लेकिन कई विद्यालयों में छात्रों के नामांकन की स्थिति बेहद खराब पाई गई है। विभाग की ओर से नामांकन बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही शिक्षकों को घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करने और विद्यालयों में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 611 विद्यालयों के स्टाफ पर कार्रवाई हालांकि विभागीय प्रयासों के बावजूद नामांकन में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने पर 10 से कम नामांकन वाले 611 विद्यालयों के स्टाफ पर यह कार्रवाई की गई है। बीएसए ने कहा है कि संबंधित स्टाफ ‘कार्य नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत के तहत कार्य में लापरवाही बरत रहा था। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन तब तक बाधित रहेगा जब तक वे दो दिन के भीतर नामांकन बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं करते और इसका प्रमाण खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के माध्यम से प्रस्तुत नहीं किया जाता। वेतन बहाली केवल नामांकन कार्य पूर्ण होने के बाद ही की जाएगी। इस कार्रवाई पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षकों को पहले से ही अन्य विभागीय और जनगणना जैसी ड्यूटी में लगाया गया है, ऐसे में वेतन रोकना उचित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की:वारदात के बाद फरार, पुलिस तलाश में जुटी; पिता ने दी तहरीर
    Next Article
    विधायक अब्बास अंसारी के गनर निलंबित:बिना सूचना दूसरे जनपद जाने और ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment