Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की:वारदात के बाद फरार, पुलिस तलाश में जुटी; पिता ने दी तहरीर

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के मकरंदगढ़ी गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के अनुसार, मकरंदगढ़ी निवासी उमेश नशे का आदी था। सोमवार शाम को नशे को लेकर उसका अपनी 33 वर्षीय पत्नी भावना से विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद रात में परिवार के सदस्य सो गए। इसी दौरान देर रात उमेश ने भावना के गले पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सीओ संदीप सिंह, थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक अशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खून से लथपथ भावना को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता ने दामाद उमेश के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या की लिखित तहरीर दी है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह सोमवार शाम का आपसी विवाद और पति का नशा करना सामने आया है। फरार हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या:जालौन में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी
    Next Article
    संतकबीरनगर BSA ने 611 स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका:10 से कम नामांकन पर सख्ती, दो दिन में प्रवेश बढ़ाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment